What's Hot

जम्मू ( तनवीर सिंह )  :  जम्मू में अखनूर रोड स्थित फ्लाईओवर के पिलर नंबर 22 के पास देर रात दो कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा होली के त्योहार के बाद देर रात हुआ, जब दोनों वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जम्मू के नवाबाद थाने के अधीन आने वाली पुलिस पोस्ट तलाब तिल्लो की टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि दुर्घटना किसकी लापरवाही के कारण हुई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930