Hazel Keech’s Movies: फिल्म इंडस्ट्री में किसी एक्टर के मुकाबले एक्ट्रेसेज का करियर बहुत छोटा होता है. ऐसे कई उदाहरण इंडस्ट्री में देखने को मिल जाएंगे. असिन, भाग्यश्री समेत इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेज हैं, जिन्होंने हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, लेकिन शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दी. हालांकि, कई एक्ट्रेसेज ने सालों बाद कमबैक किया.

‘गजनी’ फेम आसिन, नीतू कपूर और जया बच्चन समेत ऐसी कई एक्ट्रेसेज हैं, जिन्होंने शादी के तुरंत बाद एक्टिंग छोड़ दी. आसिन ने तो कमबैक नहीं किया, लेकिन जया और नीतू ने लंबे अरसे बाद कमबैक किया. यहां हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने 29 की उम्र में क्रिकेटर संग शादी की और एक्टिंग छोड़ दी और अब दो बच्चों को संभाल रही है.

इस एक्ट्रेस ने साल 20 की उम्र में ‘बिल्ला’ से तमिल डेब्यू किया. इसके बाद साल 2011 में आई ‘बॉडीगार्ड’ से बॉलीवु़ डेब्यू किया. फिल्म में वह करीना कपूर खान की सहेली के रोल में थीं. सलमान खान स्टारर यह फिल्म हिट हुई. आप इस एक्ट्रेस का नाम समझ ही गए होंगे. अगर नहीं, तो बता दें हम हेजल कीच की बात कर रहे है.

हेजल कीच ने 2002-05 के बीच आई 3 ‘हैरी पॉटर’ फ्रेंचाइजी में स्टुडेंट का रोल भी निभाया. हेजल को ‘बॉडीगार्ड’ से पॉपुलैरिटी मिली, लेकिन आगे आने वाली फिल्मों में उन्होंने सिर्फ आइटम नंबर ही किया. हेजल ने ‘बॉडीगार्ड’ के बाद ‘मेक्सिमम’, ‘कृष्णनम वंदे जगदगुरुम’, ‘हीर एंड हीरो’, ‘धरम संकट में’ और ‘बांके की क्रेजी बारात’ में सिर्फ आइटम नंबर किए

हेजल कीच ने साल 2012-13 में कृष्णा अभिषेक के साथ कॉमेडी सर्कस में बतौर कंटस्टेंट पार्टिसिपेट किया. वहीं, ‘झलक दिखलाजा 6’ और ‘बिग बॉस 7’ में पार्टिसिपेट किया. ‘बिग बॉस 7’ से वह एक हफ्ते में ही एविक्ट हो गईं.

हेजल कीच मूल रूप से ब्रिटेन की रहने वाली हैं. 28 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने नवंबर 2015 में क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ सगाई की. इसके ठीक एक साल बाद दोनों ने शादी कर ली. हेजल ने अपना नम बदल गरुबसंत कौर रख दिया. एबीपी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेजल को यह नाम पंजाबी धर्मगुरु बलविंदर सिंह ने दिया था.

हेजल कीच ने युवराज से सगाई के बाद ही इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. उन्होंने अबतक कमबैक नहीं किया है. शादी के 6 साल बाद जनवरी 2022 में हेजल ने बेटे ओरियन को जन्म दिया. इसके 1 साल बाद हेजल ने बेटी ऑरा को 17 जुलाई को जन्म दिया

साल 2019 में हेजल कीच ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह काम कर रही थीं, तब गंभीर डिप्रेशन से जूझ रही थीं और आत्महत्या के विचार भी आए थे. इसी वजह से उन्होंने दूसरों की मदद के लिए साइकोथेरेपी में डिप्लोमा किया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930