भदोही जिले में पति के साथ जाने की जिद पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता ने कथित रूप से सिन्दूर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जिले के सुरयावां थाना क्षेत्र के दानपुर पश्चिम पट्टी गांव निवासी विकास बिन्द की शादी तीन साल पहले गोपीगंज इलाके की सरस्वती देवी (26) के साथ हुई थी। विकास गुजरात के सूरत जिले में रहकर नौकरी करता है और लॉकडाउन के दौरान घर आया था। उन्होंने बताया कि विकास हाल ही में सूरत लौटा है। सरस्वती उसके साथ जाना चाहती थी, मगर विकास अपने ढाई साल के बच्चे की बेहतर देखरेख करने की बात कहकर उसे साथ नहीं ले गया। सूत्रों ने बताया कि विकास के जाने के बाद सरस्वती ने घर में रखा सिन्दूर कथित रूप से खा लिया। हालत बिगडऩे पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहाँ बुधवार को उसकी मौत हो गई।
Previous Articleरावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण
Related Posts
Add A Comment


















