What's Hot

Jharkhand News: झारखंड के रांची में सुरक्षा एजेंसियां एक बार फिर अलर्ट पर आ गई हैं। रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल में बने पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में जांच तेज कर दी है।

अलर्ट मोड पर पुलिस
जिले के रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल में बने पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। इस धमकी के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले रांची सिविल कोर्ट को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। अब पासपोर्ट ऑफिस को मिली धमकी के बाद पुलिस और भी ज्यादा सतर्क हो गई है।

पुलिस ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील
कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) मौके पर पहुंचकर जांच कर रहा है। पुलिस की टीम पासपोर्ट ऑफिस के हर हिस्से की बारीकी से तलाशी ले रही है। इसके साथ ही मॉल और आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही कहा है कि अगर किसी को कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930