राहुल का छत्तीसगढिय़ा शेर भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ राज्य में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे और यहां सीएम बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं लाया गया है। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से यह खबर मिली है। आपको बता दे कि ढाई-ढाई साल वाले फॉर्मूले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इस्तीफे संबंधी बड़ा बयान सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया था। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर एक बहस छिड़ी हुई है कि ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हटाकर ये कुर्सी टीएस सिंहदेव को दी जा सकती है। हालांकि कांग्रेस के उच्च सूत्रों ने इस बात से इंकार कर दिया है। अब इस तरह की अटकलों पर पूर्ण विराम लग गया है। कांग्रेस के उच्च सूत्रों ने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हटाकर टीएस सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनाने का कोई प्रस्ताव ही नहीं है। छत्तीसगढ़ में केवल कांग्रेस की ही सरकार है, वहां दो दलों की सरकार नहीं है इसलिए ऐसा प्रस्ताव वहां पर लागू नहीं होता है। बता दें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक मीडिया संस्थान से इंटरव्यू के दौरान कहा था कि पार्टी नेतृत्व चाहेगा तो वो कभी भी अपने पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। बघेल के इस बयान के बाद से पार्टी में हड़कंप मच गया और पार्टी नेतृत्व ने अपनी तरफ से सफाई पेश की। इसके बाद सूत्रों ने इस बात पर सफाई दी कि पार्टी नेतृत्व में ऐसा कोई मुद्दा विचार में नहीं है, इसलिए बघेल अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031