जापानी फिल्म इंडस्ट्री से इस वक्त एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। मशहूर फिल्ममेकर त्सुतोमु शिबायामा का निधन हो गया है। डोरेमॉन जैसे कल्ट कार्टून शो को बनाने वाले शिबायामा ने 84 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

त्सुतोमु शिबायामा की मौत के बाद फिल्म जगत में शोक की लहर छाई हुई है और हर कोई एनीमे की दुनिया के इस दिग्गज को श्रद्धांजलि दे रहा है। आइए जानते हैं कि किस वजह से शिबायामा का देहांत हुआ है। 

फेफड़ों के कैंसर से हुआ निधन
उनका निधन 6 मार्च 2026 को फेफड़ों के कैंसर की वजह से हुआ, जिसकी जानकारी उनके द्वारा सह-स्थापित स्टूडियो अजिया-डो एनिमेशन वर्क्स ने 17 मार्च को दी। परिवार की इच्छा के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार पहले ही निजी तौर पर किया जा चुका है।

स्टूडियो ने जानकारी दी है कि शिबायामा का अंतिम संस्कार परिवार की इच्छा के अनुसार बेहद निजी तरीके से संपन्न किया गया है। आने वाले समय में उनके प्रशंसकों और इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जा सकती है। एनीमेशन की दुनिया में शिबायामा त्सुतोमु का जाना एक ऐसे युग का अंत है जिसने करोड़ों बच्चों को सपने देखना और दोस्ती निभाना सिखाया।

‘डोरेमोन’ शो को 20 साल तक संभाला
शिबायामा त्सुतोमु को जापान में अक्सर ‘नेशनल एनीमेशन के पिता’ कहा जाता था। उन्होंने ‘डोरेमोन’ को करीब 20 साल तक संभाला और इसे हर पीढ़ी के दिल तक पहुंचाया। 1979 में उन्होंने डोरेमोन का टीवी सीरीज डायरेक्ट किया और इसके बाद इस फ्रेंचाइजी की 22 फिल्मों का निर्देशन भी किया।

ऐसे हुई थी करियर की शुरुआत
उनका करियर 1963 में टोई एनिमेशन से शुरू हुआ था। बाद में उन्होंने शिन-ई एनिमेशन के साथ काम किया। ‘डोरेमोन’ के अलावा उन्होंने ‘लुपिन III’, ‘चिबी मारुको-चान’ जैसे कई मशहूर प्रोजेक्ट्स में भी योगदान दिया।

उनके निधन से पूरी एनीमेशन दुनिया को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने जो कहानियां दीं, वो आज भी करोड़ों लोगों के बचपन का अहम हिस्सा हैं, और हमेशा रहेंगी। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031