सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) जारी है और मिडिल ईस्ट में युद्ध से बढ़ी ग्लोबल टेंशन के बावजूद भी कीमती धातुओं का भाव एक-दो दिन को छोड़कर लगातार टूट रहा है. सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड-सिल्वर प्राइस में गिरावट आई. इस गिरावट के साथ अब चांदी अपने हाई से 1.77 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती मिल रही है, तो वहीं सोना भी हाई से काफी सस्ता हो चुका है. आइए जानते हैं इनकी लेटेस्ट कीमत के बारे में…

कहां तक टूटेगी चांदी? 

चांदी की कीमत में गिरावट फिर देखने को मिली. बुधवार को एमसीएक्स पर वायदा कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही अपने पिछले बंद भाव 2,53,113 रुपये प्रति किलोग्राम की तुलना में फिसलकर 2,42,803 रुपये पर आ गई. यानी 5 मई की एक्सपायरी वाली 1 Kg Silver Price झटके में 10,310 रुपये सस्ती हो गई. वहीं बीते 29 जनवरी के चांदी के हाई लेवल 4,20,048 रुपये से तुलना करें, तो ये अब 1,77,245 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती (Silver Cheaper From High) मिल रही है. 

सोने का भी चांदी जैसा हाल

न सिर्फ चांदी, बल्कि सोने का भाव भी लगातार टूट रहा है. ग्लोबल टेंशन में जहां निवेशक सुरक्षित निवेश ऑप्शन के तौर पर कीमती धातुओं की ओर भागते हैं, तो वहीं इस समय ये दबाव में है और गिर रहा है. MCX पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना बीते कारोबारी दिन 1,55,985 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में बुधवार को गिरकर 1,51,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इस तरह 10 Gram 24 Karat Gold Rate  4,435 रुपये कम हो गया. यही नहीं अपने हाई लेवल 1,93,096 से सोना अब 41,546 रुपये सस्ता मिल रहा है. 

घरेलू मार्केट में सोना-चांदी का भाव

एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में ही नहीं, बल्कि घरेलू मार्केट में भी सोना-चांदी सस्ते हो रहे हैं. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, मंगलवार को 24 कैरेट सोना 1,55,668 रुपये पर क्लोज हुआ था और बुधवार को ये गिरावट लेकर 1,54,879 रुपये पर बंद हुआ. वहीं 1 किलो चांदी का भाव कल के 2,52,340 रुपये से गिरकर 2,49,907 रुपये रह गया. 

गौरतलब है आईबीजेए की वेबसाइट पर अपडेट किए जाने गोल्ड-सिल्वर रेट्स देशभर में समान होते हैं, लेकिन ज्वेलरी खरीद पर इन कीमती धातुओं पर लागू जीएसटी के साथ ही मेकिंग चार्ज भी चुकाना होता है, जिससे दाम बढ़ जाते हैं.

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930