MS Dhoni on IPL Retirement: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपने संन्यास को लेकर चल रही चर्चाओं पर बड़ा अपडेट दिया है. 22 मार्च को एक इवेंट में धोनी ने साफ किया कि वह अभी रिटायर नहीं हो रहे हैं. उन्होंने 60 साल तक खेलने के सवाल पर मजेदार जवाब देकर फेंस का दिल जीत लिया.

MS Dhoni on IPL Retirement: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 22 मार्च को हुए एक रोर 26 इवेंट में धोनी ने साफ कर दिया कि वह अभी क्रिकेट को अलविदा कहने के बारे में नहीं सोच रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान तमिल एक्टर शिवकार्तिकेयन ने धोनी से मजाकिया अंदाज में कहा कि वह रिटायरमेंट की बातों को नजरअंदाज करें और 60 साल की उम्र तक पीली जर्सी में खेलते रहें. इस पर 44 साल के धोनी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि यह मुश्किल होगा लेकिन वह कोशिश कर सकते हैं. उनका जवाब सुनकर वहां मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे और धोनी-धोनी के नारे लगाने लगे.

IPL 2026 में खेलेंगे पूरा सीजन

धोनी आईपीएल के 19वें सीजन में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. सीएसके के सीईओ ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि धोनी इस साल पूरा सीजन खेलेंगे. हालांकि टीम में उनकी भूमिका अब कुछ बदली हुई होगी. वह एक मुख्य खिलाड़ी से ज्यादा टीम के मेंटर के रूप में नजर आएंगे. मैदान पर उनकी जिम्मेदारी मैच को फिनिश करने की होगी. धोनी ने अपने करियर में अब तक 278 आईपीएल मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम 5439 रन दर्ज हैं. उनकी कप्तानी में चेन्नई ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है.

रॉबिन उथप्पा की भविष्यवाणी पर लगा विराम

हाल ही में पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने धोनी के भविष्य को लेकर एक अनुमान लगाया था. जियो हॉटस्टार पर बातचीत के दौरान उथप्पा ने कहा था कि 2026 का सीजन धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है. उन्होंने यह भी कहा था कि धोनी अब बैटिंग क्रम में नीचे आ सकते हैं और नंबर 7 की जगह नंबर 8 पर खेल सकते हैं. उथप्पा का मानना था कि इससे धोनी पर काम का दबाव धीरे-धीरे कम होगा और नए कप्तान रितुराज गायकवाड़ को फैसले लेने की आजादी मिलेगी. उथप्पा की इन बातों से फेंस काफी निराश हो गए थे. लेकिन अब धोनी के ताजा बयान ने इन सभी अटकलों को शांत कर दिया है.

संजू सैमसन के आने से कम होगा दबाव

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में इस बार कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं. संजू सैमसन के सीएसके का हिस्सा बनने से धोनी के ऊपर से कुछ हद तक दवाब कम होगा. अब टीम को मध्यक्रम में एक नया और मजबूत विकल्प मिलेगा.

IPL 2026 में चेन्नई की नई शुरुआत

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 का सीजन कुछ खास नहीं रहा था और टीम को कई मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. अब उस चुनौतीपूर्ण समय के बाद चेन्नई की टीम अपनी खोई हुई लय वापस पाने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी. आईपीएल 2026 में टीम रितुराज गायकवाड़ की अगुवाई में एक नए सफर की शुरुआत करने के लिए तैयार है. फेंस को उम्मीद है कि धोनी के अनुभव और रितुराज की नई सोच के साथ चेन्नई इस साल बेहतर खेल दिखाएगी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031