डेस्क: अगली बार जब आप दही का कोई डिब्बा खोलें, तो उसके ऊपर जमी पतली-सी तरल परत को बहा देने से पहले दो बार सोच लें। अक्सर हम दही (Curd) खाते समय उसका ऊपर जमा पानी या छाछ जैसा पतला हिस्सा फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है? कई न्यूट्रिशनिस्ट इसे “लिक्विड गोल्ड” यानी सेहत का खजाना मानते हैं।
 

दही के पानी के फायदे

दही के पानी में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन B और अच्छे बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक्स) मौजूद होते हैं। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, जिससे गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। दही का पानी लो-कैलोरी होता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

शरीर को रखता है हाइड्रेट

गर्मी के मौसम में यह शरीर को ठंडक देता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और अच्छे बैक्टीरिया रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। दही का पानी स्किन को हाइड्रेट रखता है और बालों को भी पोषण देता है। इसे फेस पैक या हेयर रिंस के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

दही के पानी को कैसे करें इस्तेमाल

इसे सीधे पी सकते हैं, नमक और जीरा डालकर छाछ की तरह लें, आटा गूंथने में इस्तेमाल करें। दाल या सब्जी में मिलाकर स्वाद और पोषण बढ़ाएं। ध्यान रखें  बहुत ज्यादा खट्टा दही का पानी न लें। अगर आपको लैक्टोज इंटॉलरेंस है, तो सावधानी बरतें। अगली बार दही खाएं, तो उसका पानी जरूर बचाएं आपकी सेहत के लिए ये छोटा सा बदलाव बड़ा फायदा दे सकता है। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930