कांगड़ा (कालड़ा): नगरोटा बगवां थाना के अंतर्गत एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी अनुसार मायका पक्ष का कहना है कि उनकी लड़की ने फंदा नहीं लगाया है, उसकी हत्या की गई है। उनका यह भी आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रताड़ना, मारपीट हमारी बेटी के साथ की जाती रही है। मृतका का पति दूसरे प्रदेश में नौकरी करता है जबकि मृतका अपने सास-ससुर के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय इस महिला की लगभग 5 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पुलिस को रात्रि सूचना मिली कि एक महिला ने अपने घर में फंदा लगा लिया है।

पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस के आने से पहले ही मृतका को फंदे से नीचे उतार दिया था। महिला के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला के 2 छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा में शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतका के सास-ससुर को पूछताछ के लिए नगरोटा थाना बुलाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है तथा जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31