मौसी की बेटी से शादी करने की जिद्द पर अड़े युवक ने घंटों तक ड्रॉमा किया और शौले फिल्म की तरह नाटक करने लग गया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिला के थाना तिलहर क्षेत्र में मौसेरी बहन से शादी करने की जिद में मोबाइल के ऊंचे टावर पर चढक़र आत्महत्या की धमकी देने वाले युवक ने घंटो हंगामा किया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल युवक को समझा बुझाकर नीचे उतारा।

पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलहर (सीओ) ज्योति यादव ने मंगलवार को बताया कि थाना तिलहर क्षेत्र के गांव कछियानी खेड़ा निवासी राजू पाल (23) अपनी मौसेरी बहन से पिछले आठ सालों से एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। लडक़ी के परिवार ने इस रिश्ते से साफ इनकार कर दिया, जिससे नाराज होकर राजू गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने-बुझाने की कोशिश करती रही। आखिरकार पुलिस की सूझबूझ से युवक को रेस्क्यू कर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। उन्होंने बताया कि युवक को टावर से उतरने के बाद तिलहर पुलिस ने हिरासत में लेकर निगरानी में रखा है। साथ ही उसकी काउंसिलिंग कराई जा रही है, ताकि वह मानसिक रूप से सामान्य हो सके और भविष्य में इस तरह का कदम न उठाए।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031