कैश जमा करना हो, बैंक पासबुक अपडेट करवाना हो, FD करना हो, लोन लेना हो, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना हो या फिर बैंक से जुड़ा और कोई काम हो… अक्‍सर लोग फुरसत वाले दिन ऐसे काम निपटाने के बारे में सोचते हैं. आज गांधी जयंती है तो बहुत से सरकारी और प्राइवेट संस्‍थानों में छुट्टी है. लोग फुरसत में  हैं, लेकिन दिक्‍कत ये है कि आज गांधी जयंती पर बैंक भी बंद हैं. ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि बैंक से जुड़े काम कल निपटा लिए जाएंगे. लेकिन क्‍या शनिवार यानी 3 अक्‍टूबर को बैंक खुले हैं? 

अगर आप ये सोच रहे हैं कि कल शनिवार को बैंक खुलेंगे या नहीं, तो आपके लिए राहत की खबर है. 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को देशभर में बैंक खुले रहेंगे. कल बैंक शाखाओं में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा. ऐसे में कैश जमा या निकासी, पासबुक प्रिंटिंग, ड्राफ्ट और दूसरे जरूरी बैंकिंग काम शाखा जाकर निपटाए जा सकते हैं.

आज 2 अक्टूबर को क्यों बंद हैं बैंक?

आज यानी शुक्रवार, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है. इस मौके पर देशभर में बैंकों में छुट्टियां होती हैं.  ये राष्ट्रीय अवकाश है और RBI के नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक शाखाएं बंद हैं. 

कल महीने का पहला शनिवार, इसलिए खुलेंगे बैंक  

RBI के नियमों के मुताबिक बैंक महीने के सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. इसके अलावा पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार बैंक के लिए सामान्य वर्किंग डे होता है.

3 अक्टूबर 2026 महीने का पहला शनिवार है. इसलिए देशभर के सरकारी, निजी, क्षेत्रीय और सहकारी बैंक कल खुले रहेंगे.

अगर आज बैंक बंद होने के कारण आपका कोई जरूरी काम अटक गया है, तो उसे कल बैंक के ब्रांच जाकर पूरा कर सकते हैं.  

अक्टूबर में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

RBI की हॉलिडे लिस्‍ट के अनुसार अलग-अलग राज्‍यों में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक

तारीखदिनछुट्टी/कारण
2 अक्टूबरशुक्रवारमहात्मा गांधी जयंती
4 अक्टूबररविवारसाप्ताहिक अवकाश
10 अक्टूबरशनिवारदूसरा शनिवार/महालया अमावस्या
11 अक्टूबररविवारसाप्ताहिक अवकाश
17 अक्टूबरशनिवारमहा सप्तमी, कुछ राज्यों में
18 अक्टूबररविवारसाप्ताहिक अवकाश
19 अक्टूबरसोमवारदशहरा/महा अष्टमी-महानवमी
20 अक्टूबरमंगलवारदशहरा/विजयादशमी
21 अक्टूबरबुधवारदुर्गा पूजा की क्षेत्रीय छुट्टी
22 अक्टूबरगुरुवारदुर्गा पूजा/दर्शन, सिक्किम
23 अक्टूबरशुक्रवारदुर्गा पूजा, सिक्किम
24 अक्टूबरशनिवारचौथा शनिवार
25 अक्टूबररविवारसाप्ताहिक अवकाश
26 अक्टूबरसोमवारमहर्षि वाल्मीकि जयंती/लक्ष्मी पूजा
29 अक्टूबरगुरुवारकरवा चौथ, हिमाचल प्रदेश
30 अक्टूबरशुक्रवारसरदार वल्लभभाई पटेल जयंती, गुजरात

4 अक्‍टूबर को फिर बंद रहेंगे बैंक

3 अक्टूबर को बैंक खुलने के बाद अगले दिन यानी 4 अक्टूबर, रविवार को बैंक शाखाएं फिर बंद रहेंगी. इसलिए अगर आपका कोई जरूरी ब्रांच से जुड़ा काम है, तो उसे शनिवार को ही निपटा लेना बेहतर रहेगा. 

यूं तो बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर इसका असर नहीं पड़ता है. ATM, UPI और नेट बैंकिंग जैसी सेवाएं 24×7 उपलब्ध रहती हैं. 

हालांकि , जिन कामों के लिए बैंक शाखा जाना जरूरी है, उनके लिए 3 अक्टूबर, शनिवार को सही मौका रहेगा.

(नोट: क्षेत्रीय त्योहारों और राज्यों के स्थानीय अवकाश के आधार पर कुछ अन्य तिथियों पर भी अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रह सकते हैं। किसी विशेष शहर या शाखा में जाने से पहले स्थानीय अवकाश सूची की पुष्टि अवश्य कर लें।)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031