मटंग(पाटन)। शादी उपरांत होने वाले आशीर्वाद समारोह में नव दंपत्ति को बादाम का पौधा उपहार स्वरूप भेंट किया गया। इस भेंट के साथ ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। मटंग निवासी खुमेश साहू (शिक्षक) व उनके छोटे भाई जितेश साहू के शादी उपरांत आशीर्वाद समारोह में उनके पारिवारिक सदस्यों व रिश्तेदारो ने दोनों नव दंपत्तियों को बादाम का पौधा भेंटकर उसे स्वच्छ पर्यावरण के लिये उचित जगह लगाने के लिये प्रोत्साहित किया। इस बीच दोनों युगल नव दंपत्तियों खुमेश साहू-श्रीमति कल्पना साहू, जितेश साहू-श्रीमति रेवती साहू ने प्रसन्नचित मुद्रा में पौधे ग्रहण कर उसे अपने शादी के यादगार क्षण व स्वच्छ पर्यावरण के लिये उक्त दोनों पौधो को लगाने का वादा किया है। पौधा भेंट करने के समय छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डाँ.अश्वनी साहू-श्रीमति पुष्पा साहू, जीवन साहू-श्रीमति शशिकला साहू, डुलेशवर साहू (अध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू समाज संघ तेलीगुंडरा )-श्रीमति यशोदा साहू, राम आसरा साहू -श्रीमति सावित्री साहू, गीतेश साहू-श्रीमति सरिता साहू (सपना), द्वारिका साहू -श्रीमति प्रेमलता साहू, रामसहाय साहू, मनीष (मोनू) साहू, टिकेश (सोनू) साहू, विकास (विक्की) साहू, डेविड (रवि) साहू, केतन (कुणाल) साहू, चालेश (बबलू) साहू, चन्द्रप्रभा (ज्योति) साहू, वीनस साहू, खुशी साहू, रूचि साहू, काजल (पूजा) साहू, सहित अन्य रिश्तेदार उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031