नई दिल्ली। iQOO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO 15 का नया एडिशन लांच कर दिया है। कंपनी ने इसे Apex वेरिएंट नाम दिया है, जो डिजाइन के मामले में बाकी वेरिएंट्स से अलग नजर आता है। iQOO 15 Apex वेरिएंट पहले चीन में लांच के समय ही पेश किया गया था और अब इसे भारत में भी उपलब्ध कराया गया है। कीमत की बात करें तो iQOO 15 Apex वेरिएंट का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल 72,999 रुपए में आता है। वहीं 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपए रखी गई है।
कंपनी प्री-बुक करने वाले यूजर्स को 1,899 रुपए कीमत वाले iQOO TWS ईयरबड्स भी फ्री में दे रही है। यह नया Apex वेरिएंट फिलहाल प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है और इसकी सेल 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इसे iQOO की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon, vivo एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Reliance Digital और अन्य रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकेंगे।
फीचर्स की बात करें तो iQOO 15 में 6.85 इंच का Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 2K रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस है। इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कंपनी 5 Android अपग्रेड और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।
फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम, 3.7x लॉसलेस जूम और 10x जूम के साथ 50MP का टेलीफोटो पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। iQOO 15 में IP68 + IP69 रेटेड बिल्ड मिलता है, जो कि धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित करता है। इस फोन की मोटाई 8.17 mm और वजन 220 ग्राम तक है।



















