रायपुर। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर आज आमापारा स्थित गुरु घासीदास प्लाजा में बाबा गुरु घासीदास कि जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष व सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश यदु, सरगुजा संभाग के अध्यक्ष देवनारायण यादव एवं सूरजपुर जिला के यादव समाज के कोषाध्यक्ष दुर्गा यादव ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने ध्वज पूजा में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना की तथा आरती में सम्मिलित हुए। साथ ही इस अवसर पर अपने उद्बोधन में रमेश यदु ने बाबा के संदेश मनके मनके एक समान का संदेश जो 300 साल पहले बाबा जी ने कहा था आज वह स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है। आज जाति भेद को मिटा कर सामाजिक सद्भावना से जुड़कर आदमी काम कर रहा है और इसी का परिणाम है कि आज सामाजिक दूरियां लगभग समाप्ति की ओर है आज हम सब एक होकर छत्तीसगढ़ के विकास में और छत्तीसगढिय़ा लोगों के अधिकार हेतु संघर्ष कर रहे हैं। श्री यदु जी ने कहा कि अब समय आ गया है कि हर वह व्यक्ति जो छत्तीसगढिय़ा है, जो राजतंत्र पर आसीन है, प्रशासन तंत्र पद पर आसीन है ऐसे व्यक्ति छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों का आंख मूंदकर मदद करें तो निश्चय ही आने वाला समय छत्तीसगढिय़ा लोगों के हाथ में होगा। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा श्री यदुजी एवं उनके साथ आए सभी अतिथियों को श्रीफल साल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष लखन लाल कोसले, महासचिव राजेंद्र भतपहरी, युवा अध्यक्ष अश्विनी बबलू त्रिवेंद्र, विजय कुर्रे, विनोद, डेहर जी, श्री कोसरिया, श्रीमती उमा भतपहरी सहित बड़ी संख्या में सतनामी समाज के अलावा अन्य समाज के बन्धुओं की उपस्थिति रही।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031