कानपुर : कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त टीम ने कल्याणपुर समेत शहर के कई होटलों में छापेमारी कर देह व्यापार के एक संगठित रैकेट का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। नौकरी का झांसा देकर बनाया शिकार पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल की एक युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर कानपुर बुलाया गया था। यहां पहुंचने पर उसे बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया। मुख्य आरोपी रोहित वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, कोलकाता में मौजूद उसके एक सहयोगी की तलाश की जा रही है, जिसे पीड़िता “दादा” के नाम से जानती है। आरोपियों के चंगुल से जैसे-तैसे भागी पीड़िता बताया गया कि पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर पुलिस तक पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई होटलों में एक साथ छापेमारी की। एक चैनल के नाम से मिला प्रेस कार्ड, 19 होटलों पर छापेमारी पुलिस ने 19 होटलों पर छापेमारी की है, जिनके नाम आरोपी के मोबाइल फोन से मिले थे। छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से एक फर्जी मीडिया चैनल का आईडी कार्ड बरामद हुआ है। पुलिस ने संबंधित होटलों के रजिस्टर जब्त कर लिए हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।कई राज्यों से जुड़े रैकेट के तार प्रारंभिक जांच में कई होटलों में अनियमितताएं सामने आई हैं। जिससे होटल संचालकों की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है। पुलिस का मानना है कि इस रैकेट के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। 

कानपुर पुलिस का दरोगा भी शामिल 
बता दें कि कानपुर पुलिस की छाया में ये सेक्स रैकेट फल फूल रहा था। वाट्सऐप से लड़कियों की डील होती थी। गिरोह के सरगना के मोबाइल से सीसामऊ थाने के दारोगा नितिन यादव की संलिप्तता भी सामने आई है। जो खुद को यूट्यूबर बताता था। इस राजफाश के बाद पुलिस आयुक्त ने दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

शहर में मचा हड़कंप 
वहीं इस घटना के बाद शहर में होटल चलाने वालों में हड़कंप की स्थिति है क्योंकि इससे होटल कारोबार पर सीधे सवाल उठने लगे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को विस्तारित किया गया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930