Chamba Road Accident : चंबा जिले के भरमौर के थल्ला रोड पर शुक्रवार देर रात को एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां सुंकू टपरी के समीप एक पिकअप वाहन सड़क का डंगा धंसने के कारण लगभग 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

चचेरे भाइयों के साथ हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन भरमौर से पंसेई की ओर जा रहा था। वाहन में दो चचेरे भाई सवार थे। जैसे ही गाड़ी सुंकू टपरी के पास पहुंची, सड़क का एक हिस्सा (डंगा) अचानक नीचे धंस गया, जिससे वाहन करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में मदन लाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनका चचेरा भाई मनोज कुमार (पुत्र पवन कुमार) गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसे प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं, घायल मनोज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया है। मनोज की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल, पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। बता दें कि मृतक मदन लाल के पिता का पहले ही देहांत हो चुका था और अब वे अपने पीछे पत्नी सहित दो मासूम बच्चों (पांचवीं और केजी कक्षा के छात्र) को छोड़ गए हैं। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031