रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ इस साल के अंत में यानी अक्तूबर के महीने में रिलीज होगी. लेकिन हाल ही में इस फिल्म का पहला टीजर रिलीज हुआ है. इसके बाद से ही इस फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप बन रही है. रणबीर कपूर ने भी लॉस एंजेल्स में हुए फिल्म के टीजर रिलीज के मौके पर फिल्म और अपनी लाइफ से जुड़ी बहुत सारी बातें की हैं. उन्होंने इस दौरान अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए बताया कि उसे ‘रामायण’ में बहुत दिलचस्पी है.

राहा के जन्म से है ‘रामायण’ का कनेक्शन
रणबीर कपूर ने इस टीजर लॉन्च ईवेंट के दौरान खूब सारी बातें की हैं. इस दौरान उन्होंने बताया कि, ‘मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि ये मौका मुझे मिला, ये कोइंसिडेंस की ही बात है कि उसी समय मैं पिता बना था. मेरी बेटी अब साढ़े तीन साल की है, एक तरफ मैं भगवान राम का किरदार निभा रहा था और दूसरी तरफ शूटिंग से घर जाकर मैं अपनी बेटी को रामायण की कहानियां सुनाता था.’

राहा पूछती है रणबीर से सवाल
रणबीर ने आगे बताया कि राहा को भी इन कहानियों में कितनी दिलचस्पी है. उन्होंने बताया कि, ‘एक साढ़े तीन साल की बच्ची को देखता हूं कि वो इसमें कितनी दिलचस्पी ले रही है, वो हमेशा मुझे पूछती है, क्या आपने आज हनुमान के साथ शूट किया? आपने आज सीता के साथ शूट किया? आपने आज क्या शूट किया? उसे बहुत ज्यादा इंटरेस्ट है कहानी में, ये बहुत कुछ बताता है.’

ग्लोबली दर्शकों को करे फिल्म आकर्षित
आगे रणबीर ने कहा कि ये हमारे DNA में ही है. उन्होंने बताया कि, ‘ये संस्कृति हमारे सबकॉन्शियस में इतनी गहराई से समाई हुई है कि इसके लिए हमारा इंटरेस्ट और प्यार हमारे लिए बहुत स्वाभाविक. हम चाहते हैं कि ये ग्लोबली दर्शकों को भी आकर्षित करे, और उस चीज को जानें जिस पर हम सदियों से विश्वास करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे.’

बता दें कि इस टीजर लॉन्च ईवेंट के मौके पर रणबीर ने ये भी खुलासा किया है कि वो इस फिल्म में डबल रोल निभाने वाले हैं. फिल्म में एक किरदार उनका राजा राम का होगा. तो वहीं कुछ समय का एक कैमियो परशुराम के रूप में भी होगा. इस फिल्म को लेकर अब दर्शकों का एक्साइटमेंट और भी बढ़ता ही जा रहा है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031