‘गॉडजिला माइनस जीरो’ 20 नवंबर,शुक्रवार को फाइनली भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ‘गॉडजिला माइनस वन’ के इस सीक्वल को ओरिजनली 6 नवंबर को रिलीज किया जाना था लेकिन फिर रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण: पार्ट वन’ से क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी. अब जब ये आज सिनेमाघरों में आ चुकी है तोचलिए यहां जानते हैं कि ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन कर रही है साथ ही इसकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे

‘गॉडजिला माइनस जीरो’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Godzilla Minus Zero Box Office Collection Day 1)

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ने रिलीज के पहले दिन 5 बजे तक भारत में  45 लाख की कमाई की है.
  • फिलहाल ये 477 शोज में चल रही है. 
‘गॉडजिला माइनस जीरो’बॉक्स ऑफिस कलेक्शनऑक्यूपेंसी
डे-145 लाख (5 बजे तक की कमाई)16.3%
कुल कलेक्शन 45 लाख 

नोट:- ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की पहले दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद ही पता चल पाएंगे.

‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कैसी है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट ?
बता दें कि फिल्म ने पूरे भारत में एडवांस बुकिंग के जरिए 1.21 करोड़ रुपये की कमाई की है. सैकनिल्क के लाइव ट्रैकर के मुताबिक, इसमें ब्लॉक की गई सीटें भी शामिल हैं. अगर इन्हें हटा दें, तो यह कलेक्शन 68.62 लाख रुपये बैठता है. कुल 1,667 शो के लिए 35,666 टिकट बुक किए गए हैं.एडवांस कलेक्शन में लगभग 99% हिस्सा जापानी वर्जन का है, जबकि अंग्रेजी वर्जन ने 63 हजार 747 रुपये की कमाई की है.

एडवांस बुकिंग में पहले दिन का कलेक्शन सबसे आगे

  • पहले दिन अब तक का सबसे ज्यादा एडवांस कलेक्शन दर्ज किया गया है, जिसमें 619 शो के लिए 14 हजार 182 टिकटों से 45.96 लाख रुपये की कमाई हुई है.
  • दूसरे दिन  513 शो के लिए 11 हजार 69 टिकटों से 38.53 लाख रुपये की कमाई हुई.
  • तीसरे दिन  के लिए, फिल्म ने 533 शो में 10 हजार 415 टिकटों के जरिए 36.90 लाख रुपये जुटाए हैं.
  • इन आंकड़ों में ब्लॉक की गई सीटें शामिल हैं. इन्हें हटा दें, तो पहले दिन की कमाई 27.49 लाख रुपये, दूसरे दिन की 23.51 लाख रुपये और तीसरे दिन की 17.62 लाख रुपये रही है.
  • फिल्म के 422 शो में कुल 8 हजार 576 टिकट बिके है. ट्रैकर के अनुसार, IMAX, 4DX, डॉल्बी, ICE और EPIQ जैसे प्रीमियम फॉर्मेट्स का योगदान 8.59 लाख रुपये रहा, जो केवल 20 शो से हुई कुल कमाई का 29% है. 

‘गॉडजिला माइनस जीरो’ के बारे में
ताकाशी यामाज़ाकी द्वारा निर्देशित, ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कहानी 1949 में सेट है, जो पिछली फिल्म की घटनाओं के दो साल बाद की है. कहानी शिकिशिमा परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इस मशहूर मॉन्स्टर (राक्षस) से पैदा हुए एक नए खतरे का सामना करते हैं.

2 घंटे 17 मिनट की इस एक्शन-एडवेंचर फिल्म में र्युनोसुके कामिकी, मिनामी हमाबे और जून कुनिमुरा मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म को टोहो स्टूडियोज और रोबोट कम्युनिकेशंस ने प्रोड्यूस किया है. भारत में इसे UA16+ सर्टिफिकेट मिला है और यह शुक्रवार को जापानी और अंग्रेज़ी भाषाओं में रिलीज़ हुई है. 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30