नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां परवीन खान का 8 अप्रैल 2026 को निधन हो गया. वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं. परवीन खान की तबीयत पिछले साल अक्टूबर 2025 में बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जरीन ने उस समय सोशल मीडिया पर फैंस से अपनी मां के लिए दुआओं की अपील की थी. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे कुछ समय ठीक रहीं, लेकिन 2026 में दोबारा उनकी सेहत बिगड़ने पर उन्हें फिर अस्पताल ले जाना पड़ा.

परिवार की तरफ से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 10 बजे परवीन खान का अंतिम संस्कार किया जाएगा. जरीन खान अपनी मां को बेहद करीब मानती थीं. 38 साल की जरीन ने अभी तक शादी नहीं की है और अपनी हर छोटी-बड़ी बात अपनी मां से शेयर करती थीं. सोशल मीडिया पर भी वे अक्सर मां के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती थीं. मां की बीमारी के दौरान जरीन को हमेशा चिंता बनी रहती थी. अब उनके इस सबसे बड़े सहारे के जाने से वे पूरी तरह से टूट गई हैं.

जरीन खान ने अपने करियर की शुरुआत शॉर्ट ड्रामा ‘फिर से रीस्टार्ट’ से की थी. साल 2010 में सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने पंजाबी फिल्मों ‘डाका’ और ‘जट्ट जेम्स बॉन्ड’ में भी काम किया. आखिरी बार उन्हें 2021 में फिल्म ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ में देखा गया था. मां के निधन की खबर सुनकर फैंस सोशल मीडिया पर जरीन खान को हिम्मत बंधाने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930