हर परिवार के लिए शादी का दिन एक खास पल होता है. सालों की तैयारी, सजावट, खुशियों का माहौल और परिवार की उम्मीदें इस दिन से जुड़ी होती हैं. हर कोना रोशनी से जगमगाता है, मेहमान अपने प्रियजनों के साथ खुशियां बांटते हैं, और माहौल में सिर्फ उत्साह और उल्लास होता है. लेकिन क्या होगा अगर इसी खुशी के पल में अचानक मौसम का कहर टूट पड़े? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने यह सवाल पूरे जोर से खड़ा कर दिया.

दरअसल एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि शादी के समारोह में मेहमान कुर्सियों पर आराम से बैठकर खाना खाने जा रहे थे. हर कोई बातचीत में मशगूल था, हंसी-खुशी का माहौल चारों ओर फैला हुआ था. तभी अचानक मौसम बदलने लगा और तेज हवाओं ने अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी. शुरू में लोग इसे हल्के में लेते हैं, लेकिन कुछ ही सेकंड में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई.

उड़ता पंडाल और बिखरी सजावट
तेज हवा का असर इतना खतरनाक होते गाया की शादी का पंडाल हिलने लगा. लोहे के पाइप, टेंट और सजावट के सामान हवा में उड़ने लगे. कुछ ही पलों में पूरा पंडाल उखड़कर गिर गया. जो लोग खाना खा रहे थे, वो इस मंजर को देखकर दहशत में आ गए. हर कोई खुद को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिश में लग गया. पंडाल गिरते ही लोगों में अफरातफरी मच गई. बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं डर के मारे इधर-उधर भागने लगे. वीडियो में यह सब इतने स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि हर कोई खुद को सुरक्षित जगह तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा था.

टूटा सपना और परिवार की हताशा
इस घटना ने उस परिवार के लिए गहरा झटका दे दिया. जिस शादी के लिए सालों से तैयारी की जा रही थी, वो सिर्फ कुछ मिनटों में बिखर गई. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखे जा सकते हैं, जहां मौसम अचानक करवट ले लेता है और लाखों रुपये की मेहनत पानी में गिर जाती है.

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
वीडियो को छपरा जिले के एक अकाउंट जिसका नाम @ChapraZila है उसपर शेयर किया गया है और अब तक इसे लाखों लोगों ने देख लिया है. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. किसी ने लिखा- “बाप की जिंदगी भर की कमाई गई.” किसी ने लिखा- “बेचारे दूल्हा-दुल्हन के सपने भी हवा हो गए.” तो किसी ने लिखा- “जो किस्मत में होता है, वही होता है.” इस वीडियो ने एक बार फिर याद दिलाया कि जीवन में कभी-कभी खुशियों के बीच भी अचानक होने वाली स्थिति अचानक कहर ढा सकती हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031