अमृतसर के इन्फ्लुएंसर Raja D King ने 22 सितंबर को Chandigarh और Mohali में “iPhone लंगर” लगाने की घोषणा की है. इसमें फ्री में आईफोन बांटने की घोषणा की गई है.

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू हो चुकी है. लेकिन, पुराने iPhone मॉडल्स पर छूट नहीं दिया जा रहा है. ऐसे में एक बिजनसमेन ने शानदार ऑफर की घोषणा की है. वह फ्री में iPhone बांटने वाले हैं. हम बात कर रहे हैं अमृतसर के प्रसिद्ध व्यापारी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राकेश त्रेहान. कई लोग उनको ‘Raja D King’ के नाम से भी जानते हैं. उन्होंने एक बेहद अनोखे “iPhone लंगर” के जरिए लोगों को मुफ्त आईफोन बांटने की घोषणा की है.

राकेश त्रेहान ने बताया कि ये iPhone लंगर कार्यक्रम 22 सितंबर को आयोजित किया जाएगा. इस पूरी वितरण प्रक्रिया को मीडिया और आम जनता के सामने पूरी तरह से लाइव किया जाएगा. उन्होंने साफ किया कि इस लंगर में केवल iPhone 17 और उससे ऊपर के मॉडल्स ही बांटे जाएंगे. उन्होंने इस लिस्ट से पुराने iPhone 16 को पूरी तरह बाहर कर दिया है.

पब्लिक ड्रा के जरिए नाम आएंगे सामने

आपको बता दें कि इस अनोखे iPhone लंगर की घोषणा पहली बार अगस्त में की गई थी. लेकिन इसकी तारीख को ही भारत में आधिकारिक रूप से iPhone 18 सीरीज की बिक्री शुरू हुई. त्रेहान ने बताया कि चंडीगढ़ और मोहाली के चुनिंदा विजेताओं को ये फोन दिए जाएंगे, जिनके नामों का चयन सबके सामने एक पब्लिक ड्रा के जरिए किया जाएगा.

इस भव्य आयोजन की घोषणा करते हुए एक वीडियो संदेश में राकेश त्रेहान ने कहा, “आईफोन का ये वितरण इसी जगह पर सबके सामने लाइव किया जाएगा.” उन्होंने आगे जोड़ा कि इस कार्यक्रम में मीडिया के साथ-साथ उन सभी लोगों को आमंत्रित किया जाएगा जिन्होंने उनके पिछले सामाजिक कार्यों और पहलों में उनका समर्थन किया था. उन्होंने वीडियो में कहा, “भाग्यशाली विजेताओं के नामों का चयन सबके सामने पर्ची निकालकर किया जाएगा, और उन्हें तुरंत आईफोन सौंप दिए जाएंगे.”

पेट्रोल लंगर और पुलिस का दखल

राकेश त्रेहान इससे पहले भी एक और बेहद अनोखे और विवादित लंगर के लिए देश भर की सुर्खियों में आए थे. जब उन्होंने चंडीगढ़ में ‘पेट्रोल लंगर’ लगाने की घोषणा की थी. अगस्त में उन्होंने ऐलान किया था कि दोपहिया और तिपहिया (टू-व्हीलर और ऑटो) वाहनों के मालिकों को 500 रुपये तक के मुफ्त फ्यूल कूपन दिए जाएंगे, जबकि कार मालिकों को 1,000 रुपये के पेट्रोल कूपन मिलेंगे.

हालांकि, उनका यह पहला प्रयास उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं रहा. भारी बारिश के बावजूद चंडीगढ़ के सेक्टर 10 स्थित एक पेट्रोल पंप पर मुफ्त पेट्रोल पाने के लिए सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिनमें से कई लोग घंटों तक कतारों में इंतजार करते रहे.

कुछ ही समय में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और पेट्रोल पंप पर भारी हंगामा होने लगा. हालात बिगड़ते देख स्थानीय पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से पेट्रोल पंप को पूरी तरह बंद कर दिया गया. उस दिन पेट्रोल वितरित नहीं किया जा सका. राकेश त्रेहान ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि पेट्रोल लंगर को केवल कुछ समय के लिए टाला गया है और उन्होंने तीन दिनों के नए शेड्यूल के साथ इसे दोबारा आयोजित करने का वादा किया. इसके साथ ही उन्होंने उन सभी लोगों से हाथ जोड़कर माफी भी मांगी जिन्हें उस दिन की अव्यवस्था और असमंजस के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930