ज्योतिष के अनुसार 11 अप्रैल 2026 से बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश कर रहा है, जो इसकी कमजोर स्थिति मानी जाती है। बुध को बुद्धि, तर्क, संवाद और व्यापार का कारक माना जाता है, इसलिए इसका यह गोचर कई लोगों के जीवन में उलझनें बढ़ा सकता है। इस दौरान निर्णय लेने में भ्रम, कम्युनिकेशन में गलतफहमियां और पैसों से जुड़े मामलों में चूक होने की संभावना बढ़ जाती है। खासतौर पर करियर और रिश्तों में तनाव का असर साफ देखने को मिल सकता है। ज्योतिषाचार्य शैलेश पांडेय के अनुसार, अगले 20 दिन 7 राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

मेष- आर्थिक फैसलों में बरतें समझदारी

मेष राशि वालों के लिए यह समय वित्तीय मामलों में सतर्क रहने का है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और सेविंग्स पर असर पड़ सकता है। करियर में भी दबाव महसूस होगा, इसलिए बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें।

मिथुन- करियर में बढ़ सकता है तनाव

मिथुन राशि के जातकों को ऑफिस में कम्युनिकेशन गैप का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। काम में फोकस बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।

कर्क-यात्रा में रखें अतिरिक्त सावधानी

कर्क राशि वालों के लिए यह समय यात्रा के लिहाज से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। प्लानिंग में छोटी गलती भी परेशानी का कारण बन सकती है। अपने सामान और समय का विशेष ध्यान रखें।

सिंह- सेहत को न करें नजरअंदाज

सिंह राशि के लोगों को हेल्थ पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। छोटी समस्याएं बड़ी बन सकती हैं अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए। संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या अपनाना जरूरी होगा।

कन्या- रिश्तों में संवाद बनाए रखें

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय रिश्तों में तनाव ला सकता है। परिवार या पार्टनर के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। खुलकर बातचीत करने से समस्याओं को सुलझाया जा सकता है।

धनु- पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें

धनु राशि वालों को परिवार में छोटी बातों को बड़ा बनने से रोकना होगा। गुस्से या जल्दबाजी में बोले गए शब्द रिश्तों में दूरी ला सकते हैं। समझदारी और संयम से काम लें।

तुला- ऑफिस पॉलिटिक्स से रहें दूर

तुला राशि के लोगों को कार्यस्थल पर सतर्क रहना होगा। विरोधी माहौल या ऑफिस पॉलिटिक्स से परेशानी हो सकती है। किसी भी कानूनी या आर्थिक फैसले से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930