मुंबई : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के उद्धव सेना के सांसदों के साथ बैठक कर उनको तोड़ने की कोशिश की खबर से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। खबर के मुताबिक, एक बार फिर शिंदे ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तहत उद्धव सेना के सांसदों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री शिंदे ने ऐसी खबरों को निराधार बताया और कहा कि अफवाहें फैलाई जा रही है। दूसरी तरफ, सूत्रों ने दावा किया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे से बात कर ‘ऑपरेशन टाइगर’ रोकने को कहा है।

बुधवार रात ठाणे की प्राइवेट कंपनी के परिसर में एकनाथ शिंदे और श्रीकांत शिंदे की उद्धव गुट के 6 सांसदों के साथ बैठक हुई। दो विडियो कॉल से जुड़े। मुंबई से अरविंद सावंत, संजय दीना पाटील के अलावा संजय देशमुख, नागेश पाटील, राजाराम वाकचौरे, ओम राजे निंबालकर (वीडियो कॉल से), राजाभाऊ वाजे और संजय जाधव शामिल हुए। सांसद अनिल देसाई का नाम बैठक में शामिल नहीं होने वालों में है। शुक्रवार को इन सभी सांसदों ने ऐसी किसी बैठक में शामिल होने से इनकार किया।

इसलिए CM ने लगवाया कोशिश पर ब्रेक?

खबर के मुताबिक, शिंदे ऑपरेशन टाइगर में फरवरी से लगे है। वह कई बार दिल्ली का दौरा कर चुके है। सूत्रो ने बताया कि इस गुप्त बैठक की खबर आने के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने शिंदे को फोन कर इस पर फिलहाल ब्रेक लगाने को कहा है। बीजेपी के एक नेता ने बताया कि सीएम ने शिंदे से कहा कि इसका विपरीत असर पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण के चुनाव और बिहार में सत्ता हस्तांतरण पर पड़ सकता है। महाराष्ट्र में विपक्षी पार्टी में तोड़फोड़ का सीधा असर राष्ट्रीय राजनीति पर पड़ेगा और विपक्ष इसे मुद्दा बनाएगा। इससे राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के लिए मुश्किले पैदा हो सकती है।

‘भगवा लेकर आया था, भगवा पहनकर जाऊंगा

उद्धव सेना के MP अरविंद सावत ने कहा कि सुबह मुझे झटका लगा, जब पढ़ा कि उद्धव गुट के सासद शिदे ग्रुप में शामिल होगे। मै बालासाहेब ठाकरे का शिक्सैनिक हूं। मेरा पत्ता कट भी गया तो भी मैं अपनी मां की वफ़ादारी देखूंगा। उद्धव साहेब ने मुझे MP बनाया। मै मां के दूध के साथ धोखा नही करूंगा। भगवा लेकर आया था, भगवा पहनकर जाऊगा। उन्होंने आरोप लगाया कि 24 अप्रैल को होने वाली कोर्ट सुनवाई से पहले ऐसी खबरे फैलाकर उनके गुट का मनोबल तोड़ने की कोशिश की जा रही है। छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहाहै। इसके खिलाफ वे कानूनी कार्रवाई करेगें।

शिंदे गुट के एक सीनियर नेता ने कहा कि अभी इस तरह की कोई तैयारी नहीं है। ऐसी बैठकों के लिए ठाणे उचित जगह नहीं है। अभी सांसदों का कार्यकाल लगभग ढाई साल है। ऐसे में कोई क्यों सांसदी दांव पर लगाएगा।

निराश है उद्धव सेना के विधायक और सांसद : संजय निरुपम

शिंदे सेना के नेता संजय निरुपम ने कहा, उद्धव सेना के सांसद व विधायक निराश है। पार्टी में उन्हें भविष्य दिखाई नहीं दे रहा। संभव है कि हमारी शिवसेना में कई लोग शामिल हों। निरुपम ने कहा कि उद्धव सेना में राजशाही परंपरा है। पार्यी के सांसद और विधायक ही नहीं, बल्कि पदाधिकारियों के लिए भी उद्धव और उनके बेटे आदित्य ठाकरे नॉट रीचेबल है।

ऑपरेशन टाइगर पूरी तरह से निराधार है: नरेश म्हस्के

शिंदे सेना के सांसद नरेश म्हस्के ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कुछ दिन पहले हमारी पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने महाराष्ट्र के सभी दलों के सांसदों के लिए स्नेह भोज का आयोजन दिल्ली में किया था। यह परंपरा है कि दिल्ली में महाराष्ट्र के सांसद संपर्क में रहते हैं। इसे पार्टी टूटने से जोड़ना बिलकुल गलत है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31