नई दिल्ली:आज देश की संसद के अंदर से आया एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद राहुल गांधी की मुलाकात का. 1 मिनट 34 सेकेंड के इस वीडियो में पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. पहले तो पीएम ने बाकी खड़े सांसदों का अभिवादन किया फिर पीछे मुड़कर राहुल गांधी के पास आए और वीडियो में खूब बतियाते दिखे. राहुल ने इस दौरान पीएम के सम्मान में हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया. 

जब पीएम मोदी से मिले राहुल गांधी 

मौका था महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती का. बाकी सांसदों की तरह राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी भी इस अवसर पर ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. राहुल, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा,सांसद हरिवंश और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ खड़े थे. इसी दौरान पीएम नरेंद्र मोदी वहां पहुंचे.अपनी गाड़ी से उतरकर पीएम ने सबसे हाथ जोड़कर अभिवादन किया. इस कतार में राहुल भी थे सो उन्होंने भी सम्मानपूर्वक मोदी के सामने हाथ जोड़े. मोदी ने सभी सांसदों से हाथ मिलाकर फिर राहुल के पास अलग से पहुंचे. दोनों ने एकदूसरे का अभिवादन किया और इसके बाद काफी देर तक आपस में बातचीत करते दिखे.  

पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच शायद काफी दिनों के बाद ऐसा हुआ है जब दोनों नेताओं के बीच इतनी देर तक बातचीत हुई हो. इस दौरान पीएम मोदी राहुल गांधी से कुछ कहते दिखे और राहुल भी उनकी बात सुन सिर हिलात रहे. मानो लग रहा हो किसी खास विषय पर दोनों की बातचीच हो रही है. यह वीडियो इसलिए भी लोगों को हैरान कर रहा है क्योंकि संसद के अंदर ऐसे मौके बहुत कम आए हैं जब मोदी और राहुल ऐसे किसी अवसर पर गुफ्तगू करते दिखे हों. दोनों के बीच राजनीतिक तल्खी किसी से छिपी नहीं है,ऐसे में ये तस्वीर काफी कुछ बयां कर रही है. 

कैसे शुरू हुई मुलाकात?

संसद भवन के ‘प्रेरणा स्थल’ पर ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि देने के लिए कई दिग्गज नेता इक्ट्ठे हुए थे। कतार में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, जेपी नड्डा, एस जयशंकर और अर्जुन राम मेघवाल के साथ राहुल गांधी भी खड़े थे। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी गाड़ी से उतरे, उन्होंने हाथ जोड़कर वहां मौजूद सभी सांसदों का अभिवादन स्वीकार किया।

खास रही दोनों नेताओं की बातचीत

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब पीएम मोदी सांसदों से मिल रहे थे, तब राहुल गांधी ने भी मर्यादा के साथ हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने कतार में आगे बढ़ने के बाद विशेष रूप से पीछे मुड़कर राहुल गांधी से हाथ मिलाया। इसके बाद करीब 1 मिनट 34 सेकेंड के इस वीडियो में दोनों नेता एक-दूसरे का हाल-चाल पूछते और मुस्कुराकर चर्चा करते दिखे।

राजनीति से परे शिष्टाचार

सदन के भीतर और बाहर अक्सर एक-दूसरे पर हमलावर रहने वाले इन दोनों बड़े नेताओं की इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात ने सुर्खियां बटोर ली हैं। “राजनीति अपनी जगह है, लेकिन लोकतांत्रिक परंपराओं और महापुरुषों के सम्मान के मौके पर ऐसी तस्वीरें भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती को दर्शाती हैं।” इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग इस ‘केमिस्ट्री’ को देश की राजनीति के लिए एक सकारात्मक संकेत मान रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930