सोपोर- उत्तरी कश्मीर के सोपोर के सेलू इलाके में शुक्रवार को एक आवारा कुत्ते के हमले में 8 साल की एक लड़की की मौत हो गई है, अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई जब नाबालिग अपनी पारिवारिक जमीन पर गई थी, जहां अचानक एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया।
उन्होंने कहा कि हमले में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान सोपोर के सेलू निवासी अदनान अहमद शेख की बेटी ऐमन अदनान शेख (08) के रूप में हुई है। उन्होंने आगे कहा कि उसे मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया लेकिन चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। इस बीच, जांच शुरू कर दी गई है।



















