मुंबई- आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, दिग्गज सिंगर का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है. वह शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट थीं. वहीं उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा. खबर आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर है. वहीं फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि निधन से कुछ घंटे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज गायिका के स्वस्थ होने की कामना की थी. उन्होंने एक्स पर लिखा, ”यह सुनकर चिंता में हूं कि आशा भोसले जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.” 

9 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से सम्मानित

आशा भोसले के नाम कई बड़े सम्मान दर्ज हैं. उन्होंने अपने करियर में कुल 9 फिल्मफेयर अवार्ड जीते हैं. इनमें 7 कॉम्पिटिटिव अवॉर्ड्स शामिल हैं, जो उन्होंने 1967 से 1979 के बीच हासिल किए थे. इसके अलावा 1996 में फिल्म ‘रंगीला’ के लिए उन्हें स्पेशल अवॉर्ड मिला था और 2001 में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

गिनीज बुक में दर्ज नाम

उनकी उपलब्धियों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनका नाम Guinness World Records में भी दर्ज है. साल 2011 में उन्हें 20 भाषाओं में 11,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने के लिए यह सम्मान मिला था.

देश के सर्वोच्च सम्मानों से भी सम्मानित

आशा भोसले को भारत सरकार द्वारा कई प्रतिष्ठित सम्मान भी दिए गए हैं, जिनमें दादासाहेब फाल्के अवार्ड और पद्म विभुषण शामिल हैं. उनकी आवाज ने कई दशकों तक संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया है.

सदाबहार गानों की विरासत

उनके सुपरहिट गानों में ‘दम मारो दम’, ‘परदे में रहने दो’, ‘दिल चीज क्या है’ और ‘जिंदगी एक सफर है सुहाना’ जैसे कई गीत शामिल हैं, जो आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930