Rohtas Road Accident: बिहार में रोहतास जिले के नगर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह बाइक पर सवार तीन लोग जा रहे थे। इस दौरान बढ़ईया बाग मुहल्ला में ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान जिले के कोचस थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव निवासी परमा कुमार (23), उसकी भाभी खुशबू देवी (28) और भतीजी काव्य (04) के रूप में की गई है।
सासाराम से अपने गांव जा रहे थे तीनों लोग
सभी लोग सासाराम के तकिया मुहल्ला में किराया के मकान में रहते थे। परमा कुमार की दादी का निधन हो गया था, जिसके श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए तीनों लोग सासाराम से अपने गांव जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है।



















