महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार, 13 अप्रैल को भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 10 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर है. ठाणे जिले के मुरबाड़ में कल्याण–मुरबाड़ मार्ग पर रायते पुल के पास सीमेंट मिक्सर और टैक्सी के बीच जोरदार टक्कर हुई. इस हादसे में 10 लोगों की जान चली गई है. 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है.

हादसे के चलते भारी ट्रैफिक जाम

हादसा सोमवार, 13 अप्रैल की सुबह करीब 11.30 बजे हुआ. पुलिस को जो सूचना मिली थी, उसके अनुसार दूसरी दिशा से आ रहे एक सीमेंट मिक्सर ने टैक्सी वैन को आमने-सामने से टक्कर मार दी. हादसा इतना भयंकर था कि टैक्सी में सवार सभी लोगों की मौत हो गई. 

मौके पर पहुंचते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया था. हादसे की वजह से मार्ग पर ट्रैफिक जाम हो गया, जिसे खुलवाने के लिए पुलिस जुटी हुई है. घायलों को तुरंत इलाज शुरू कराया गया जबकि शवों को निकाले जाने के बाद उनकी शिनाख्त में पुलिस की एक टीम जुट गई. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

गुजरात के सुरेन्द्रनगर में भी भीषण हादसा

इससे पहले गुजरात के सुरेन्द्रनगर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई थी, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी. तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 7 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी. हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार चल रहा है. 

इस घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, लखतर तालुका के भास्करपारा गांव के बाहरी इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया. 6 तीर्थयात्री और सड़क किनारे खड़े एक डंपर चालक की मौत हो गई. मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं. 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930