राजस्थान के दूसरे बड़े शहर जोधपुर में एक बार फिर बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए हैं.  यहां बदमाशों की अंधाधुंध फायरिंग का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. पुलिस की सख्ती के दावों के बीच बदमाशों की खौफनाक करतूत सामने आने के बाद जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं.

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बदमाश गाड़ियों को तेज रफ्तार में दौड़ाते हुए इलाके में दहशत फैलाते हैं. इसके बाद गाड़ी रोककर खुलेआम हवाई फायरिंग की जाती है. गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इलाके में डर का माहौल बन गया.

पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हुए बदमाश

इस संबंध में हासिल जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना जोधपुर जिले के डांगियावास थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. वहीं, इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक संदिग्ध गाड़ी को बरामद किया. हालांकि तब तक सभी बदमाश फरार हो चुके थे. पुलिस कमिश्नरेट की ओर से कई टीमें गठित कर दी गई हैं और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है. अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा.

पुरानी रंजिश में घटना का अंदेशा

पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकती है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से पॉक्सो एक्ट से जुड़ा मामला चल रहा है. इसी दुश्मनी के चलते कापरड़ा निवासी प्रकाश ने नैनो की ढाणी निवासी संजीव पर हमला किया.

आरोपियों की पहचान करने में जुटी पुलिस

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. शहर में लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाएं आमजन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930