नई दिल्ली. रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफर तय कर रही है. अब यह फिल्म 1100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की दहलीज पर है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दबदबा बरकरार है और पांचवें हफ्ते भी हर दिन करोड़ों में बिजनेस कर रही है. भारत में 1000 करोड़ का नेट कलेक्शन करने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पांचवें सोमवार को फिल्म ने करीब 5.20 करोड़ का बिजनेस किया, जो अब तक की सबसे कम दैनिक कमाई है. इसके बावजूद, फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 1088.62 करोड़ तक जा पहुंचा है.

मंगेशकर परिवार अब नई मिसाल पेश करने जा रहा है. दिग्गज संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर ने अपनी दोनों बहनों लता मंगेशकर और आशा भोसले की याद में एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनाने का ऐलान किया है.

हृदयनाथ ने बताया कि इस नेक काम के लिए एक बड़ी जमीन ले ली गई है और वह इसे विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस करना चाहते हैं. इस हॉस्पिटल का नाम लता-आशा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज या फिर लता-आशा मंगेशकर आयुर्विद्या संस्थान रखा जा सकता है.

दादी आशा भोसले को अंतिम विदाई देने के बाद छलका जनाई का दर्द, कहा- गुड बॉय माय लव

सुरों की मलिका आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. 13 अप्रैल को राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई, जहां उनकी पोती जनाई भोसले अपने आंसू नहीं रोक पाईं. अंतिम संस्कार के बाद जनाई ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया है. दादी की पुरानी तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा कि इस दुख की घड़ी में उनके पास शब्द कम पड़ रहे हैं. जनाई ने आशा ताई को अपनी जिंदगी का प्यार बताते हुए उन्हें भावुक विदाई दी है. उन्होंने लिखा, ‘गुड बॉय, माय लव, लव ऑफ माय लाइफ.’

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31