वेतन वृद्धि को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद गौतम बुद्ध नगर में प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. जिले की स्थिति पर नजर रखते हुए अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. एबीपी न्यूज से बातचीत में जिला अधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि प्रशासन हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

उन्होंने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और लगातार निगरानी की जा रही है. प्रशासन का उद्देश्य स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित रखना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

मजदूरी बढ़ाने के फैसले पर सरकार ने दी मंजूरी- मेधा रूपम

डीएम मेधा रूपम ने बताया कि श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने के फैसले पर सरकार ने मंजूरी दे दी है. इसके लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद. नोएडा में ठेकेदारी प्रथा पर डीएम ने कहा अधिकांश कंपनियों में ठेकेदारी प्रथा है लेकिन अगर तय मजदूरी से कम किसी को वेतन दिया गया या उनकी मजदूरी काटी गई तो कार्रवाई की जाएगी. वही आज नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर होम मेड़ के प्रोटेस्ट पर कहा सभी से अपील है शांति बनाये रखें.

श्रमिकों की सुनी जाएगी हर परेशानी- डीएम

डीएम ने कहा कि हमने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है लोग अपनी शिकायत कर सकते है. हमसे बात कर सकते है और श्रमिकों की हर परेशानी सुनी जाएगी. साथ ही कंपनियों के लिए कहा कि दस तारीख तक उनका वेतन उनके खाते में आ जाना चाहिए और नवंबर में उनका बोनस मिल जाए. इसके साथ ओवर टाइम का दूनी मजदूरी देनी होगी. साथ ही महीने में चार छुट्टी दी जाएगी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930