तुर्की के अंताल्या में आयोजित कॉप-31 (COP-31) संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन रविवार को बिना किसी अंतिम समझौते के समाप्त हो गया। साल 2009 के बाद यह पहला मौका है, जब जलवायु सम्मेलन बिना किसी व्यापक राजनीतिक समझौते के समाप्त हुआ है।

बताया जा रहा है कि अंतिम मौसदे में जीवाश्म ईंधन, तेल और गैस के इस्तेमाल से धीरे-धीरे बाहर निकलने का कोई स्पष्ट जिक्र नहीं था। इस पर यूरोपीय संघ, नॉर्वे और पनामा समेत कई देशों ने नाराजगी जताई। इसके अलावा कुछ देशों ने जलवायु वित्तपोषण को लेकर किे गए वादों को भी अपर्याप्त बताया। खास बात यह है कि इस बार सम्मेलन की संयुक्त अध्यक्षता करने वाले तुर्किये और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही जीवाश्म ईंधन उत्पादक देश हैं।

भारत ने क्या उठाया मुद्दा? 

लाइक माइंडेड डेवलिंप कंट्रीज समूह की ओर से सम्मेलन में भारत ने विकासशील देशों की चिंताओं की प्रमुखता से उठाया। भारत ने कहा कि अंतिम मसौदे में विकसित देशों की ऐतिहासिक जिम्मेदारी और उनकी बाध्यताओं को कमजोर किया गया है।

पूर्ण सत्र में पर्यावरण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और भारत के प्रमुख वार्ताकार अमनदीप गर्ग ने कहा कि सभी देशों ने समझौते तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। हालांकि, मसौदे के कुछ प्रावधानों पर भारत को असहमति है, लेकिन वह आगे बढ़ने और बातचीत जारी रखने के लिए तैयार है।

इस दौरान भारत की चिंताओं पर चीन ने भी सहमति जताई है। हालांकि, उसने बातचीत की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अंतिम मसौदे को स्वीकार कर लिया।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने जताई निराशा

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सम्मेलन में देशों के बीच आम सहमति नहीं बन पाने पर निराशा जताई है। उन्होंने कहा कि COP31 बिना किसी व्यापक समझौते के समाप्त हुआ, जो बेहद निराशाजनक है।

गुटेरेस ने कहा कि मैं उन सभी लोगों की गहरी निराशा साझा करता हूं, जिन्हें उम्मीद थी कि सरकारें जलवायु संकट की गंभीरता को समझते हुए जरूरी कदम उठाएंगी।

किन प्रस्तावों पर बनी सहमति

हालांकि, COP31 में कुछ प्रस्तावों पर देशों के बीच आम सहमति बनी है। इसमें  ’35 बाय 35′ यानी वर्ष 2035 तक वैश्विक अंतिम ऊर्जा खपत में बिजली की हिस्सेदारी 35 फीसदी तक पहुंचाने का लक्ष्य प्रमुख रहा। फिलहाल वैश्विक ऊर्जा खपत में बिजली की हिस्सेदारी करीब 23 फीसदी है।

इस लक्ष्य के तहत बिजली ग्रिड को मजबूत करने, ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने, बिजली व्यवस्था को अधिक लचीला बनाने और ऊर्जा तक पहुंच बेहतर करने पर जोर दिया गया है। 

भारत में फिलहाल कुल अंतिम ऊर्जा खपत में बिजली की हिस्सेदारी करीब 22 फीसदी है। देश की शेष ऊर्जा जरूरतें मुख्य रूप से तेल, कोयला और प्राकृतिक गैस से पूरी होती हैं। हालांकि, भारत ने नवीकरणीय ऊर्जा की क्षमता बढ़ाने की दिशा में तेजी से कदम उठाए हैं।

क्यों पास नहीं हो सका COP-31 समझौता?

रविवार को COP-31 की बातचीत शुरू होने पर समझौता का एक नया ड्राफ्ट जारी किया गया। इस ड्राफ्ट 12 पन्नों का था। दरअसल, इसमें फॉसिल फ्यूल का कहीं भी जिक्र नहीं था। लेकिन इसकी यूरोपीय संघ के देशों द्वारा मांग की जा रही थी। 

यूरोपीय संघ की ओर से आयरलैंड के मंत्री डैराघ ओ’ ब्रायन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ औपचारिक रूप से इस समझौते को ख़ारिज करता है.

इस दौरान उन्होंने ड्राफ्ट में देर से जारी किए जाने की भी आलोचना की। ब्रायन ने कहा कि यूरोपीय संघ ऐसे ड्राफ़्ट को स्वीकार नहीं कर सकता, जिसमें फॉसिल फ्यूज का जिक्र तक नहीं हो। इसे उन्होंने ग्रीनवॉशिंग बताया। 

जलवायु वित्तपोषण पर भी नहीं बनी बात

सम्मेलन में विकासशील देशों के लिए जलवायु अनुकूलन (क्लाइमेट अडॉप्टेशन) के वित्तपोषण का मुद्दा भी अनसुलझा रह गया। जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए विकासशील देशों को जिस आर्थिक सहायता की जरूरत है, उसे लेकर कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई।

भारत ने LMDC समूह की ओर से इस मुद्दे को भी उठाया। अमनदीप गर्ग ने कहा कि विकसित देश जलवायु वित्तपोषण पर बातचीत करने से बचते रहे। उन्होंने कहा कि विकासशील देशों की जरूरतें लगातार बढ़ रही हैं, जबकि जलवायु संकट के लिए उनकी जिम्मेदारी नहीं है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30