नंदीग्राम: भबानीपुर के साथ नंदीग्राम में भी चुनाव लड़ रह बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के दूसरे राज्यों में काम करने प्रवासी मुसलमानों को चेतावनी वाले बयान पर हंगामा मचा है। उन्होंने एक भाषण में नंदीग्राम के प्रवासी मजदूरों को किसी तरह की गलती करने का जोखिम नहीं उठाने की सलाह दी। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि याद रखना कि विधानसभा चुनाव के बाद कामकाज के लिए फिर बीजेपी शासित राज्यों में ही जाना पड़ेगा। टीएमसी उम्मीदवार पवित्र कर चुनाव आयोग से अधिकारी की शिकायत करेंगे।

अधिकारी ने गिनवाए कहां कितने प्रवासी रहते हैं
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि नंदीग्राम के 30,000 से ज्यादा प्रवासी मज़दूर हैं। गुजरात में नंदीग्राम के 1100 मुस्लिम नौजवान रहते हैं। इसी तरह ओडिशा में 800 और महाराष्ट्र में 3300 लोग रहते हैं। ओडिशा में किसकी सरकार है? महाराष्ट्र में किसकी सरकार है? गुजरात में किसकी सरकार है? BJP की। कोई गलती मत करना! अपनी आदतें सुधार लो ताकि 4 मई के बाद कोई दिक्कत न हो। तुम मुझे घूरकर देख सकते हो और जय बांग्ला के नारे लगा सकते हो, लेकिन मैं सब कुछ नोट कर रहा हूं।

नंदीग्राम में हटाए गए सबसे ज्यादा मुस्लिम वोट
कोलकाता स्थित पब्लिक पॉलिसी रिसर्च संस्था सबर इंस्टीट्यूट ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें दावा किया है कि एसआईआर के बाद नंदीग्राम की वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों में 95.5 फीसदी मुसलमानों के थे, जबकि इस चुनाव क्षेत्र की कुल आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत के आस-पास है। रिपोर्ट के अनुसार, वोटर लिस्ट से हटाए गए लोगों में सिर्फ़ 4.5 प्रतिशत ही गैर-मुस्लिम थे।

टीएमसी कैंडिडेट ने की सुवेंदु की आलोचना
इस बीच नंदीग्राम के टीएमसी उम्मीदवार पवित्र कर ने सुवेंदु अधिकारी के बयान की आलोचना की है। उन्होंने बीजेपी नेता पर वोटरों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। पवित्र कर ने गोकुल नगर में प्रचार के दौरान कहा कि सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम के चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं और क्षेत्र में शांति बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है। लेकिन वह उल्टा काम कर रहे हैं। टीएमसी कैंडिडेट ने कहा कि वह इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930