ढाका: शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच बांग्लादेश ने भारत से लगी सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। बांग्लादेश की बार्डर गार्ड फोर्स के डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल मोहम्मद अशरफुज्जमान सिद्दीकी ने यह जानकारी दी है। सिद्दीकी ने रविवार को कहा कि दिसम्बर में किसी भी विवादित व्यक्ति को बांग्लादेश में प्रवेश से रोकने के लिए सीमा सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

शेख हसीना को रोकने का प्लान

बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के डीजी का बयान ऐसे समय आया है जब शेख हसीना ने ऐलान किया है कि वह दिसम्बर में बांग्लादेश वापस जाएंगी। सिद्दीकी रविवार को ब्राह्मणरिया में भारत की सीमा से लगी अखौरा चेकपोस्ट का दौरा करने पहुंचे थे। उन्होंने बॉर्डर पर सख्ती की वजह दिसम्बर में किसी विवादित शख्स को बांग्लादेश में घुसने से रोकने को बताया। हालांकि, उन्होंने शेख हसीना का नाम नहीं लिया लेकिन यह साफ उसी तरफ इशारा था।

बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट प्रथम ऑलो की रिपोर्ट के अनुसार, सिद्दीकी ने कहा कि देश की सीमा की सुरक्षा करना BGB की जिम्मेदारी है। मीडिया से बातचीत में BGB चीफ ने कहा, “विशेष रूप से आगामी दिसम्बर के महीने में सीमा की सुरक्षा को मजबूत किया गया है, ताकि किसी भी अवैध शख्स या विवादित हस्ती को बांग्लादेश में प्रवेश करने से रोका जा सके।”

अवामी लीग नेताओं ने किया बॉर्डर का मुआयना

रविवार को जब बीजीबी चीफ बॉर्डर के दौरे पर थे, उसी दिन अवामी लीग के चार सीनियर नेताओं के पश्चिम बंगाल में पेट्रोपोल बॉर्डर क्रॉसिंग का दौरा किया। बताया जा रहा है कि ये नेता शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी के लिए संभावित रास्तों का पता लगाने के लिए पहुंचे थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस डेलीगेशन में अवामी लीग नेता जहांगीर कबीर नानक, मोफज्जल हुसैन चौधरी माया, जॉइंट सेक्रेटरी AFM बहाउद्दीन नसीम और हसीना के पूर्व सहयोगी अलाउद्दीन अहमद चौधरी नसीम शामिल थे। ये नेता रविवार सुबह करीब 9 बजे कोलकाता से निकले थे और दिन में 2 बजे पेट्रापोल पहुंचे। करीब 3:50 बजे वे वापस कोलकाता के लिए रवाना हो गए।

त्रिपुरा के रास्ते भी हसीना की वापसी पर विचार

ऐसी संभावना है कि अवामी लीग नेता त्रिपुरा में कुछ वैकल्पिक रास्तों का भी जायजा ले सकते हैं। इसमें अगरतला-अखौरा कॉरिडोर भी शामिल है। ध्यान देने की बात है कि BGB चीफ ने अशरफुज्जमान सिद्दीकी ने रविवार को ही अखौरा चेकपोस्ट का निरीक्षम किया।

अब भारत में रह रहे अवामी लीग के नेता मंगलवार को त्रिपुरा सीमा क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं। बुधवार को अगरतला हवाई अड्डे से अखौरा बॉर्डर क्रॉसिंग को जोड़ने वाले रास्ते का मुआयना करने की योजना है। यहां याद रखना चाहिए कि 5 अगस्त को ढाका से भागने के बाद सबसे पहले अगरतला ही पहुंची थीं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30