What's Hot

सोशल मीडिया पर कई दिनों से यह अटकलें चल रही हैं कि क्या बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और चिराग पासवान के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ और भी है? ये अटकलें इसलिए भी तेज हैं क्योंकि कई बार दोनों को उनकी साथ में स्पॉट किया गया है. हालांकि, कंगना रनौत ने अब इन अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में  कंगना रनौत ने चिराग पासवान के साथ अपने रिश्तों को लेकर चल रही अफवाहों पर बात करते हुए साफ किया कि उनके बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है। कंगना ने कहा, ‘कोई रोमांस नहीं।’

अगर रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते

उन्होंने कहा, “नहीं, नहीं, चिराग मेरे दोस्त हैं। जब मैं उन्हें देखती हूं, तो मुझे एक दोस्त की याद आती है। सच कहूं तो हमारे बीच कोई रोमांस नहीं है। हम एक-दूसरे को बहुत कम समय से जानते हैं, उन्होंने 10 साल पहले मेरे साथ फिल्म की थी। अगर रोमांस होता तो आज हमारे बच्चे होते।” एक्ट्रेस का बेबाक और मजाकिया लहजे में दिया गया बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

सिर्फ दोस्ती का रिश्ता

इसके आगे कंगना ने बताया कि उनका रिश्ता सालों से सिर्फ दोस्ती का ही रहा है, जो अटकलों के बजाय जान-पहचान पर आधारित है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, “अगर मैं रोमांस करना चाहती तो हो जाता। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। आप जानते हैं, बस… वो दोस्ताना माहौल है, जो आपको ऐसे व्यक्ति से मिलता है जो आपके जैसा हो, मतलब वो फिल्म इंडस्ट्री से हो। इसलिए मुझे उसके साथ बहुत अच्छा लगता है।”

कंगना और चिराग पासवान की फिल्म

जानकारी के लिए बता दें कि कंगना और चिराग पासवान ने साल 2011 में आई फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ में एक साथ काम किया था। इस फिल्म को तनवीर खान डायरेक्ट किया था। इसी फिल्म के साथ चिराग पासवान ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, वहीं, फिल्म में कंगना रनौत ने लीड रोल निभाया था. गौर करने वाली बात है कि कंगना और चिराग दोनों नहीं अब राजनीति में काफी एक्टिव हैं और इसी के चलते अक्सर दोनों को साथ देखा जाता है, जिसके कारण इनके अफेयर की अफवाहें उड़ने लगती हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930