What's Hot

मध्य प्रदेश नर्मदापुरम जिले में एक परिवार ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सजा देने के लिए कानून अपने हाथ में ले लिया और रेप आरोपी की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंक दिया. बताया जाता है जेल से जमानत पर बाहर आए आरोपी को परिजनों को पहले अगवा किया और गला घोंटकर हत्या की और फिर अपराध छुपाने के लिए उसके शव को कुएं में फेंक दिया था.

प्रतिशोध की आग में जल रहे परिवार ने कानून को ताख पर रखकर जेल से बाहर हुए रेप आरोपी की हत्या को अंजाम दिया. योजना बनाकर परिजनों ने पहले आरोपी को अगवा किया, बंधक बनाकर पीटा, फिर गला घोंटकर उसकी हत्या को अंजाम दिया. परिजनों ने अपराध छुपाने के लिए उसके शव को छिपाने की कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहे.

मामला नर्मदापुरम जिले का है, जहां 24 वर्षीय रेप आरोपी युवक विश्वास उर्फ छोटू गुर्जर की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया है. परिवार ने हत्या का साक्ष्य छिपाने के लिए रेप आरोपी के शव को निर्वस्त्र कर कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने मामले में पीड़िता के पिता, भाई और जीजा समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है.  फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

पुलिस के अनुसार मृतक विश्वास गुर्जर पर पीड़िता का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप था. हाल में जेल से बाहर युवक को जमानत मिलने से पीड़ित परिवार नाराज था. पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार का दावा है कि जेल रिहा होने के बाद मृतक विश्वास लगातार पीड़िता और उसके परिवार को धमका रहा था और उन्हें परेशान कर रहा था. इसी प्रताड़ना से तंग आकर परिवार ने खौफनाक कदम उठाने का फैसला किया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930