नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद आसमान में अचानक बादल छा गए, जिससे मौसम सुहाना महसूस हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। विभाग के अनुसार, आने वाले समय में राजधानी के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम लोगों को राहत देने वाला है. आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। शनिवार की सुबह 6 बजे 24 डिग्री तापमान है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 8 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं शनिवार को 42 प्रतिशत नमी रहने की उम्मीद है. इसके साथ 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने वाली हैं। दिन में अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं शाम के समय हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है।

बारिश और हवाओं की संभावना
मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन के समय दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बारिश की संभावना करीब 8 प्रतिशत बताई गई है। इसके साथ ही हवा में नमी लगभग 42 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। हवा की गति लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

बादलों और धूल का असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली में बादल छाने की मुख्य वजह राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और पाकिस्तान क्षेत्र में बने चक्रवाती परिसंचरण हैं। इन इलाकों से धूल के कण हवा के साथ दिल्ली-एनसीआर की ओर आ रहे हैं, जिससे आसमान में धुंध और वायु गुणवत्ता में गिरावट देखी जा रही है।

पड़ोसी राज्यों में मौसम गतिविधि का असर
विशेषज्ञों ने बताया कि राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर जैसे इलाकों में हाल ही में गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं दर्ज की गई थीं। इसी मौसमी बदलाव का असर अब दिल्ली के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहें और बारिश व तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31