नई दिल्ली: केन्द्र सरकार के UPI (Unified Payments Interface) पर शुल्क लगाने का फैसला किया है। इसे लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। इसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गंभीर आरोप लगाएं हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्टकर टैक्स के फैसले को वापस लेने की की मांग की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने “झुकने” और अमेरिका को बड़ी रकम देने का फ़ैसला किया है। उन्होंने UPI पेमेंट पर फ़ीस लगाने के सरकारी फ़ैसले को वापस लेने की मांग की। X पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया कि वे “अमेरिका के सामने झुकना बंद करें, हिम्मत दिखाएं, खड़े हों” और “UPI टैक्स” को वापस लें।

आप को बता दें कि  सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि 15 अक्टूबर से UPI के ज़रिए व्यापारियों को 2,000 रुपये से ज़्यादा के ट्रांसफ़र पर 0.4 प्रतिशत फ़ीस लगेगी, जबकि आम लोगों के बीच होने वाले रोज़मर्रा के लेन-देन और छोटे पेमेंट को किसी भी चार्ज से अलग रखा गया है। गांधी ने कहा, “(पूर्व प्रधानमंत्री) इंदिरा (गांधी) जी से एक बार पूछा गया था कि क्या उनका झुकाव बाईं ओर है या दाईं ओर, और उनका जवाब था ‘मैं न तो बाईं ओर झुकती हूं, न ही दाईं ओर, मैं सीधी खड़ी रहती हूं’। मोदी जी की सोच बिल्कुल अलग है, वे न तो बाईं ओर हैं और न ही दाईं ओर, उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के सामने सीधे लेटकर झुकने का फ़ैसला किया है।” गांधी ने वीडियो में कहा, “उन्होंने (मोदी ने) UPI पर टैक्स लगाकर और अमेरिका को बड़ी रकम देकर हर भारतीय पर टैक्स का बोझ डाला है।

राहुल ने  वीडियो के साथ एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “मोदी जी, UPI टैक्स वापस लें। कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह ज़ीरो MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) को खत्म करने और UPI के लिए चार्ज लगाने की अमेरिका की मांग के आगे झुक गई है। पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने “NOTA – नरेंद्र का जारी ट्रंप तुष्टीकरण (Narendra’s Ongoing Trump Appeasement)” को नया अर्थ दिया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930