रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया में एक पोस्ट के जरिये श्री वोरा को श्रद्धांजलि दी है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बाबूजी श्री मोतीलाल वोरा जी का जाना न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे कांग्रेस परिवार के लिए एक अभिभावक के चले जाने जैसा है। ज़मीनी स्तर से राजनीति शुरु करके राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई और आजीवन एक समर्पित कांग्रेसी बने रहे। उनकी जगह कभी नहीं भरी जा सकेगी। मैंने अपनी राजनीति का ककहरा जिन लोगों से सीखा उनमें बाबूजी एक थे. अविभाजित मध्यप्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ तक वे हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए एक पथ प्रदर्शक थे। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
बाबूजी का जाना न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे कांग्रेस परिवार के लिए एक अभिभावक के चले जाने जैसा है-भूपेश बघेल
Previous Articleकांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन
Related Posts
Add A Comment


















