प्रयागराज। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के कटरा इलाके में रविवार रात प्रीतिभोज के दौरान एक शख्स ने पिस्टल से ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग की. पीठ में गोली लगने से दूल्हे का 35 वर्षीय रिश्तेदार संजीव केसरवानी जख्मी हो गया. घटना से प्रीतिभोज में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने जख्मी संजीव को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है. फायरिंग करने के आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, कटरा निवासी अंजनी केसरवानी के बेटे मनोज केसरवानी की शादी कुछ दिन पहले हुई थी. रविवार रात प्रीतिभोज का आयोजन कटरा मोहल्ले में बजरंग पार्क में था. वहां दूल्हा और दुल्हन पक्ष के साथ ही तमाम रिश्तेदार भी आए हुए थे. रात में रिश्तेदार जब खाना खा रहे थे. इसी दौरान एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी. नशे में धुत युवक ने पिस्टल से दो राउंड गोली चलाई तभी किसी ने कहा कि एक राउंड और. युवक ने फिर फायरिंग की और इसी दौरान सामने मौजूद संजीव की पीठ में गोली लग गई. वो जमीन पर गिर पढ़े तो अफरा-तफरी मच गई. खबर मिलते ही एसपी सिटी, सीओ, इंस्पेक्टर समेत तमाम पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए. आनन-फानन संजीव को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि प्रीतिभोज के दौरान हर्ष फायरिग करने वाले की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
…और शराब के नशे में धुत दूल्हे का दोस्त कर रहा था यह, और फिर हुआ ये…
Previous Articleभाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग
Related Posts
Add A Comment


















