रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने मोतीलाल वोरा के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना प्रकट कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मंत्री डॉ. डहरिया ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. श्री वोरा जी का आकस्मिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। राष्ट्रीय राजनीति में उनकी ईमानदारी, निष्ठा, समर्पण, कौशल और स्वच्छ छवि सबके लिए आदर्श हैं। वे जमीनी कार्यकर्ता थे और अपने मेहनत के बलबूते राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। स्व. वोरा जी ने उत्तरप्रदेश के राज्यपाल, अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद सहित अन्य दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। छत्तीसगढ़ की राजनीति में उनकी सक्रियता लगातार थी। एक अभिभावक और मार्गदर्शक के रूप में भी उन्होंने हम सभी का मार्गदर्शन किया है। डॉ. डहरिया ने स्व. श्री वोरा जी के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवारजनों को इस दुख की घ?ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031