नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर शोक जताया और कहा कि वह कांग्रेस के उन नेताओं में थे, जिन्हें व्यापक प्रशासनिक और सांगठनिक अनुभव था. बोरा का 93 साल की उम्र में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए एक ट्वीट में मोदी ने कहा, मोतीलाल वोरा जी कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में थे, जिन्हें दशकों लंबे राजनीतिक जीवन में व्यापक प्रशासनिक और सांगठनिक अनुभव था. उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिजनों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट में मोतीलाल वोरा के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. राजनाथ सिंह ने लिखा- उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री मोतीलाल वोरा का निधन काफ़ी दु:खद है. वे लम्बे समय तक सार्वजनिक जीवन में रहे और अनेक पदों पर उन्होंने काम किया. जब वे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल थे तब मुझे भी उन्हें कऱीब से जानने और समझने का मौक़ा मिला. वे एक सौम्य एवं अनुभवी राजनेता के रूप में सभी दलों में सम्मान पाते थे. दुख की इस घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार और उनके समर्थकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. ? शान्ति! कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया- वोरा जी सच्चे कांग्रेसी और बेहद शानदार व्यक्ति थे. हम उन्हें बहुत याद करेंगे. उनके परिवार और दोस्तों को मेरा प्यार और संवेदनाएं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर लिखा कि मोतीलाल वोरा के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ, एक पुराना योद्धा, एक मूल्यवान सहयोगी, एक प्रिय मित्र जो हमेशा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के लिए प्रतिबद्ध था और हर समय उसके साथ खड़ा होता था. शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. उनकी आत्मा को शांति मिले. मोतीलाल वोरा के परिवार के सदस्यों ने बताया कि कोरोना वायरस के बाद हुई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के बाद दिल्ली के एक निजी अस्पतातल में उनका निधन हुआ. वह कुछ हफ्ते पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और कई दिनों तक एम्स में भर्ती रहने के बाद उन्हें छुट्टी भी मिल गई थी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031