गर्मी में टेंपरेचर बढ़ते ही घर के लिए AC खरीदने का ख्याल तो आता ही है, लेकिन असली कन्फ्यूजन तब शुरू होता है जब सामने दो ऑप्शन हों Split AC और Window AC. दोनों ही ठंडक देने का काम करते हैं, लेकिन सवाल ये है कि किसे खरीदना ज्यादा अच्छा ऑप्शन रहेगा. दोनों के डिजाइन, इंस्टॉलेशन और परफॉर्मेंस में काफी फर्क होता है. साथ ही बजट और आराम को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. ऐसे में सही एसी का चुनाव करना मुश्किल हो सकता है.

Split AC vs Window AC: क्या है बेसिक अंतर?

Window AC एक सिंगल यूनिट होता है, जिसमें कंप्रेसर और कूलिंग सिस्टम समेत सभी पार्ट्स एक ही बॉक्स में लगे होते हैं. इसे आमतौर पर खिड़की या दीवार में फिट किया जाता है.

वहीं, Split AC दो हिस्सों में आता है एक इनडोर यूनिट और एक आउटडोर यूनिट. इनडोर यूनिट कमरे के अंदर ठंडी हवा देती है, जबकि आउटडोर यूनिट में कंप्रेसर होता है, जिसे घर के बाहर लगाया जाता है.

Split AC vs Window AC: किन बातों पर करें कंपेरिजन?

इंस्टॉलेशन: Window AC लगाना आसान और कम खर्चीला होता है, जबकि Split AC के लिए प्रोफेशनल इंस्टॉलेशन की जरूरत पड़ती है.

नॉइज (शोर): Window AC में आवाज ज्यादा आती है, क्योंकि सभी पार्ट्स एक ही यूनिट में होते हैं. Split AC इसके मुकाबले काफी शांत चलता है.

कूलिंग और एयर फ्लो: Split AC में एयर फ्लो बेहतर होता है और यह कमरे को समान रूप से ठंडा करता है.

लुक और डिजाइन: Split AC ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश दिखता है, जबकि Window AC थोड़ा बेसिक लुक देता है.

कीमत: Window AC सस्ता होता है, जबकि Split AC की शुरुआती कीमत ज्यादा होती है, लेकिन यह लंबे समय के लिए ज्यादा एफिशिएंट साबित हो सकता है.

Split AC vs Window AC: कौन सा चुनें?

आपका चुनाव आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है. अगर आप आसान इंस्टॉलेशन और कम खर्च में AC चाहते हैं, तो Window AC एक अच्छा ऑप्शन है, खासकर रेंट पर रहने वालों के लिए.

लेकिन अगर आप कम शोर, बेहतर कूलिंग और मॉडर्न फीचर्स चाहते हैं, तो Split AC आपके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930