अगर आपके Android फोन की स्क्रीन पर अचानक Safe Mode लिखा दिखाई देने लगे और कई Apps काम करना बंद कर दें तो घबराने की जरूरत नहीं है. दरअसल, Safe Mode Android का एक खास डायग्नोस्टिक फीचर है जिसका इस्तेमाल फोन में आ रही किसी समस्या को पहचानने के लिए किया जाता है. हालांकि, गलती से Safe Mode ऑन हो जाए तो फोन को इस्तेमाल करने में कुछ परेशानी आ सकती है. आइए जानते हैं कि कैसे इस मोड को बंद करें.
क्या होता है Safe Mode?
जानकारी के अनुसार, Safe Mode में Android फोन केवल जरूरी सिस्टम ऐप्स और सर्विसेज के साथ शुरू होता है. फोन में इंस्टॉल किए गए कई थर्ड-पार्टी ऐप्स टेंपरेरी रुप से डिसेबल हो जाते हैं. इसका मकसद ये पता लगाना होता है कि फोन की परेशानी किसी डाउनलोड किए गए ऐप की वजह से तो नहीं है. इस दौरान आपको होम स्क्रीन पर Safe Mode का निशान दिखाई देता है और कुछ Apps गायब या इस्तेमाल के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं.
Safe Mode क्यों हो जाता है ऑन?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई बार फोन रीस्टार्ट करते समय गलती से कोई बटन दब जाने से Safe Mode एक्टिव हो सकता है. खासकर अगर Volume Down बटन दबा हुआ हो तो फोन Safe Mode में बूट हो सकता है. इसके अलावा किसी खराब या अटकते हुए ऐप, सिस्टम की गड़बड़ी या फोन के बटन में समस्या के कारण भी Safe Mode दिखाई देने लगता है.
Safe Mode बंद करने का सबसे आसान तरीका
- Safe Mode से बाहर निकलने के लिए सबसे पहले फोन को नॉर्मल तरीके से Restart करें.
- इसके लिए फोन का Power Button दबाकर रखें.
- स्क्रीन पर दिखाई देने वाले Restart ऑप्शन पर टैप करें.
- फोन के पूरी तरह बंद होकर दोबारा ऑन होने का इंतजार करें.
- फोन शुरू होने के बाद चेक करें कि स्क्रीन से Safe Mode का निशान हट गया है या नहीं.
- ज्यादातर मामलों में एक नॉर्मल Restart से ही Safe Mode बंद हो जाता है.
Restart से भी नहीं हुआ ठीक तो क्या करें?
अगर फोन बार-बार Safe Mode में ही शुरू हो रहा है तो सबसे पहले उसके Volume Buttons चेक करें. Volume Down बटन दबा हुआ, अटका हुआ या कवर की वजह से लगातार प्रेस तो नहीं हो रहा ये चेक करें. फोन का कवर हटाकर एक बार फिर Restart करके देखें. कई बार खराब फिटिंग वाला कवर बटन को लगातार दबाए रख सकता है.
हाल ही में इंस्टॉल किए ऐप को करें चेक
अगर Safe Mode बार-बार अपने आप एक्टिव हो रहा है तो ऐसा भी हो सकता है कि फोन में हाल ही में इंस्टॉल किया गया कोई ऐप समस्या पैदा कर रहा हो. Safe Mode में जाकर आप ऐसे ऐप को पहचानने की कोशिश कर सकते हैं जिसे इंस्टॉल करने के बाद समस्या शुरू हुई हो.



















