गर्मी बढ़ते ही AC खरीदने का ख्याल आना बिल्कुल आम बात है, लेकिन असली उलझन तब शुरू होती है जब 5-स्टार और 3-स्टार AC के बीच चुनाव करना पड़ता है. पहली नजर में दोनों एक जैसे लग सकते हैं, लेकिन इनकी परफॉर्मेंस, बिजली खपत और लंबे समय में होने वाला खर्च काफी अलग होता है. यही वजह है कि सही AC चुनना सिर्फ कीमत या कूलिंग तक ही नहीं है, बल्कि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप उसे कितनी देर और किस तरह इस्तेमाल करने वाले हैं. आइए जानते हैं 5 स्टार और 3 स्टार में आपके लिए कौन सा ऑप्शन फायदेमंद रहेगा.

5-स्टार AC vs 3-स्टार AC: बिजली खपत और बिल

5-स्टार और 3-स्टार AC के बीच सबसे बड़ा फर्क उनकी बिजली खपत में होता है. 5-स्टार AC इस तरह डिजाइन किए जाते हैं, कि वे कम बिजली में ज्यादा बेहतर कूलिंग दे सकें. इनमें एडवांस एनर्जी सेविंग टेक्नोलॉजी होती है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर बिजली का बिल काफी कंट्रोल में रहता है.

दूसरी तरफ, 3-स्टार AC की शुरुआती कीमत भले ही कम होती है, लेकिन ये ज्यादा बिजली खर्च करते हैं. ऐसे में अगर आप AC का इस्तेमाल रोजाना कई घंटों तक करते हैं, तो 3-स्टार AC का बिल धीरे-धीरे ज्यादा आने लगता है. इसलिए अगर आपका इस्तेमाल ज्यादा है, तो 5-स्टार AC लेना लंबे समय में ज्यादा फायदेमंद और समझदारी भरा फैसला साबित होता है.

5-स्टार AC vs 3-स्टार AC: कूलिंग और आराम

कूलिंग और आराम के मामले में भी 5-स्टार और 3-स्टार AC के बीच फर्क साफ नजर आता है. 5-स्टार AC आमतौर पर तेजी से कमरे को ठंडा करते हैं और एक बार तापमान सेट हो जाने के बाद उसे वैसा ही बनाए रखते हैं. इनमें बेहतर सेंसर और इन्वर्टर टेक्नोलॉजी होती है, जिसकी वजह से कूलिंग स्मूद और लगातार बनी रहती है, जिससे कमरे में ज्यादा आरामदायक माहौल मिलता है.

दूसरी तरफ, 3-स्टार AC भी कमरे को ठंडा कर देते हैं, लेकिन उनकी कूलिंग उतनी स्थिर नहीं होती. तापमान में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है और कूलिंग थोड़ी कम स्मूद लग सकती है. हालांकि, बढ़िया कूलिंग सिर्फ AC पर ही निर्भर नहीं करता, कमरे का साइज, दीवारों की इंसुलेशन और बाहर का तापमान भी कूलिंग पर बड़ा असर डालते हैं.

5-स्टार AC vs 3-स्टार AC: कीमत और लॉन्ग-टर्म वैल्यू

कीमत के लिहाज से देखें, तो 3-स्टार AC शुरुआत में ज्यादा किफायती लगता है, क्योंकि इसे खरीदने के लिए कम पैसा खर्च करने पड़ते हैं. यही वजह है कि कम बजट वाले लोगों के लिए यह अच्छा ऑप्शन बन जाता है.

लेकिन 5-स्टार AC की शुरुआती कीमत भले ही ज्यादा हो, लेकिन यह कम बिजली खर्च करता है, जिससे समय के साथ आपकी बिजली बिल में अच्छी-खासी बचत होती है. यानी घंटों एसी चलाने के बाद भी बीजकी बिल ज्यादा नहीं आएगा.

कौन सा खरीदना बेस्ट?

AC खरीदते समय सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि उसके लंबे समय के खर्च को भी ध्यान में रखना जरूरी है. 3-स्टार AC सस्ता जरूर होता है, लेकिन ज्यादा बिजली खर्च करता है. वहीं 5-स्टार AC थोड़ा महंगा होता है, लेकिन बिजली की बचत करता है और बेहतर कूलिंग देता है. ऐसे में अगर आपको AC का इस्तेमाल कम करना है, जैसे सिर्फ रात में कुछ घंटों के लिए, तो 3-स्टार AC से भी काम चलाया जा सकता है. लेकिन अगर आप दिन में कई घंटों तक AC चलाते हैं, तो 5-स्टार AC लेना ज्यादा समझदारी भरा और लंबे समय तक के लिए फायदेमंद फैसला रहेगा.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930