महाराष्ट्र के मुंबई से एक ठगी का मामला सामने आई है. यहां मुलुंड ईस्ट की एक 42 वर्षीय महिला से शादी के नाम पर 31 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. नवघर पुलिस ने ठाणे के रहने वाले कमलेश मोती दलवी के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिससे महिला की मुलाकात 2020 में एक कॉल सेंटर में काम करने के दौरान हुई थी. महिला ने आरोपी दलवी पर चार साल में शादी के नाम पर 31 लाख रुपये से ज़्यादा की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. 

आरोपी और पीड़िता की मुलाकात साल 2020 में एक कॉल सेंटर में काम करने के दौरान हुई थी. इस दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए. इस दौरान आरोपी दलवी ने महिला से शादी का वादा किया और महिला का भरोसा जीता. इसके बाद पिछले चार वर्षों में व्यवसाय में घाटे का बहाना बनाकर महिला से 31 लाख रुपये से अधिक की राशि उधार लिया. 

महिला के दबाव बनाने पर की शादी

आरोपी ने नवंबर 2020 से ही व्यापार में घाटे का बहाना बनाकर महिला से पैसे उधार लेना शुरू कर दिया था. जुलाई 2022 में महिला ने आरोपी को अपने परिवार से मिलवाया, लेकिन उसने परिवार में मौतों का झूठा हवाला देकर शादी को बार-बार टाला. इसके बाद  फरवरी 2024 में महिला ने दबाव बनाया कि या तो उससे कहा कि या तो शादी की तारीख तय कर दे या उसके पैसे वापस कर दे दबाव बनाने पर आरोपी ने 5 दिसंबर 2024 को महिला से शादी तो की, लेकिन शादी के मंगलसूत्र के पैसे भी महिला से ही लिए, लेकिन उसे खरीदा नहीं.

शादी के बाद भी दलवी ने घर न होने का बहाना बनाया, महिला से और पैसे लिए और कभी उसके साथ रहने नहीं आया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर ‘मैनहंट’ शुरू किया है. नवघर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर पराग सोनवणे ने बताया कि उन्होंने आरोपी को ढूंढने के लिए तलाशी शुरू कर दी है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930