पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र में हुई 10 साल की मासूम छात्रा की निर्मम हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. पटना एसएसपी ने रविवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस रूह कंपा देने वाली वारदात का सिलसिलेवार खुलासा किया. पुलिस ने मुख्य आरोपी रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने महज कुछ ही दूरी पर किराए के कमरे में इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया था.

1-2 महीने से बच्ची को फुसला रहा था आरोपी

एसएसपी ने बताया कि आरोपी रंजीत कुमार पेशे से ठेला चलाने वाला है और पिछले एक-दो महीने से बच्ची को अपनी बातों में फुसलाने की कोशिश कर रहा था. 22 तारीख को जब बच्ची हमेशा की तरह घर से दूध देने के लिए निकली, तो आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने किराए के कमरे में ले गया.

चिल्लाई तो हथौड़े से किया वार, पलंग के नीचे छिपा दी लाश

कमरे के भीतर जब बच्ची ने खुद को असुरक्षित महसूस किया और शोर मचाने की कोशिश की, तो रंजीत ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं. पकड़े जाने के डर से उसने हथौड़े से बच्ची के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के लिए बच्ची की बॉडी को अपने ही पलंग के नीचे छिपा दिया.

पुलिस की गाड़ी देख शव छोड़कर भागा

वारदात के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाने की फिराक में था. उसने लाश को कंबल में लपेटा और पास के तालाब में फेंकने के लिए निकला. लेकिन उसी दौरान पुलिस की गश्ती गाड़ी की आहट सुनकर वह डर गया और शव को बीच रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गया.

खून से सना तकिया और डॉग स्क्वायड ने खोली पोल

इस केस को सुलझाने में डॉग स्क्वायड और तकनीकी सर्विलांस की बड़ी भूमिका रही. पुलिस ने जब रंजीत के कमरे की तलाशी ली, तो वहां से खून लगा हुआ तकिया और कंबल बरामद हुआ. इन वैज्ञानिक साक्ष्यों ने रंजीत के झूठ की परतें उधेड़ दीं और पुलिस ने उसे धर दबोचा.

इलाके में भारी आक्रोश, पुलिस मुस्तैद

खुलासे के बाद से इलाके के लोगों में आरोपी के खिलाफ भारी गुस्सा है. एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने सभी पुख्ता सबूत जुटा लिए हैं और स्पीडी ट्रायल के जरिए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी. इस खुलासे के बाद स्थानीय अभिभावकों में अपनी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930