What's Hot

May 2026 Vrat Tyohar List: मई 2026 का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. इस पूरे महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं, जो न केवल श्रद्धा और भक्ति से जुड़े हैं, बल्कि दान-पुण्य, जप और तप के लिए भी अत्यंत फलदायी माने जाते हैं. मान्यता है कि इस अवधि में किए गए धार्मिक कार्यों का पुण्य कई गुना बढ़ जाता है. महीने की शुरुआत बुद्ध पूर्णिमा जैसे बड़े पर्व से होती है, जबकि गंगा दशहरा और शनि जयंती जैसे प्रमुख अवसर इसे और भी खास बनाते हैं.

क्यों है मई महीना इतना खास?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस समय स्नान, दान और ध्यान करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है. कई लोग इस महीने में तीर्थ स्नान, व्रत और पूजा-पाठ करके अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने का प्रयास करते हैं. ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह समय ग्रहों की स्थिति के कारण शुभ माना जाता है.

मई 2026 में पड़ने वाले व्रत त्योहार

  • 1 मई 2026, शुक्रवार- कूर्म जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, चण्डिका जयंती, चित्रा पूर्णिमा और वैशाख पूर्णिमा
  • 2 मई 2026, शनिवार- नारद जयंती और ज्येष्ठ माह का आरंभ
  • 5 मई 2026, मंगलवार- एकदंत संकष्टी
  • 9 मई 2026, शनिवार- कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 12 मई 2026,मंगलवार- तेलुगु हनुमान जयंती
  • 13 मई 2026, बुधवार- कृष्ण परशुराम द्वादशी और अपरा एकादशी
  • 14 मई 2026, बृहस्पतिवार- गुरु प्रदोष व्रत
  • 15 मई 2026, शुक्रवार- वृषभ संक्रान्ति और मासिक शिवरात्रि
  • 16 मई 2026, शनिवार- वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, मासिक कार्तिगाई, दर्श अमावस्या और ज्येष्ठ अमावस्या
  • 17 मई 2026, रविवार- अधिक चंद्र दर्शन
  • 18 मई 2026, सोमवार- रोहिणी व्रत
  • 20 मई 2026, बुधवार- वरदा चतुर्थी
  • 21 मई 2026, बृहस्पतिवार- अधिक स्कन्द षष्ठी
  • 23 मई 2026, शनिवार- अधिक मासिक दुर्गाष्टमी
  • 25 मई 2026, सोमवार- गंगा दशहरा
  • 27 मई 2026, बुधवार- अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी और पद्मिनी एकादशी
  • 28 मई 2026, बृहस्पतिवार- गुरु प्रदोष व्रत
  • 30 मई 2026, शनिवार- अधिक पूर्णिमा व्रत
  • 31 मई 2026, रविवार- ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31