अंबाला. घर में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनका इस्तेमाल लंबे समय से नहीं किया जाता, लेकिन फिर भी लोग उन्हें यह सोचकर संभालकर रखते हैं कि कभी काम आ जाएंगी. ज्योतिष शास्त्र में घर में पड़ी कुछ बेकार और टूटी-फूटी चीजों को नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है. माना जाता है कि इन चीजों को घर में रखने से सकारात्मक माहौल प्रभावित हो सकता है. लोकल 18 अंबाला के ज्योतिषाचार्य पंडित आरके शास्त्री बताते हैं कि कई बार लोग घर में सुख-शांति और आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान रहते हैं. घर में लंबे समय से बेकार पड़ी चीजों को हटाने से साफ-सफाई के साथ सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद मिल सकती है. घर की छत पर बेकार पड़ी चारपाई को भी हटा देना चाहिए. टूटे हुए शीशे, बंद घड़ी और लंबे समय से इस्तेमाल नहीं होने वाले जूते-चप्पल जैसी चीजों को भी घर में जमा करके नहीं रखना चाहिए.

ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार ऐसी वस्तुओं को नकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए घर की सफाई करते समय इन चीजों पर भी ध्यान देना चाहिए. घर में बेकार सामान जमा होने से केवल जगह ही नहीं घिरती, बल्कि कई बार घर का माहौल भी अस्त-व्यस्त नजर आता है. ऐसे में सबसे पहले उन वस्तुओं को अलग करें, जिनका लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हो रहा है. ज्योतिषाचार्य पंडित आरके शास्त्री कहते हैं कि घर में सकारात्मक वातावरण के लिए सेंधा नमक से जुड़ा उपाय भी ज्योतिष में बताया गया है. सवा पांच किलो सेंधा नमक कांच के बर्तन में रख सकते हैं. सेंधा नमक नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक है. अगर किसी व्यक्ति का कारोबार ठीक नहीं चल रहा है या व्यापार में लगातार नुकसान हो रहा है, तो वह अपने कामकाज की जगह पर भी कांच के बर्तन में सेंधा नमक रख सकता है.

पंडित आरके शास्त्री के मुताबिक ज्योतिष में व्यक्ति की राशि और ग्रहों की स्थिति के आधार पर अलग-अलग उपाय बताए जाते हैं, इसलिए अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से आर्थिक या पारिवारिक परेशानियों से जूझ रहा है, तो अपनी कुंडली के आधार पर किसी योग्य ज्योतिष विशेषज्ञ से सलाह ले सकता है. बताए गए उपायों के साथ घर की साफ-सफाई, खर्चों पर नियंत्रण और कामकाज की सही योजना बनाना भी जरूरी है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930